मण्डला 9 जून 2020
सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में अब तक 3 एक्टिव केस सहित कुल 5 कोरोना के पॉजीटिव मामले सामने आए हैं। 3 एक्टिव केस में से 2 मरीजों ने कोरोना से सफलतापूर्वक जंग लड़ते हुए घर वापसी की है। स्वस्थ होकर घर वापस लौटते हुए दोनों व्यक्तियों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई देखरेख तथा प्रशासन द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार जताया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने स्वस्थ होकर घर लौट रहे दोनों व्यक्तियों को शुभकामनाऐं देते हुए कोरोना संक्रमण से बचने समझाईश दी। अब जिले में कुल 1 एक्टिव केस है

No comments:
Post a Comment