BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डिंडोरी: रेत माफियाओं के हौसले बुलंद- पुलिस, परिवहन और खनिज विभाग नतमस्तक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 9, 2020

डिंडोरी: रेत माफियाओं के हौसले बुलंद- पुलिस, परिवहन और खनिज विभाग नतमस्तक

रेत माफियाओं के हौसले बुलंद माफियो पर मेहरवान पुलिस और खनिज विभाग, परिवहन विभाग की भी बड़ी लापरवाही नही हो रही ओवर लोड वाहनों पर कार्यवाही 


रेवांचल टाइम्स, डिंडोरी, 9 जून 2020, जिले में रेत माफिया हावी है बिना राएल्टी चुकाए, ओवरलोड गाड़ियों से मनमाना रेत का उत्खनन जारी है, भानपुर क्षेत्र में दर्जनों खदानों से रेत की निकासी अवैध रूप से हो रही है, शासन द्वारा नीलम की गई खदानों में से अभी कुछ दिन पहले केवल एक ही खदान शुरू होने की जानकारी है किन्तु इसके पहले से ही जुनवानी और आसपास के इलाके में कई जगहों से चोरी से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है।

करंजिया और गोरखपुर क्षेत्र में बड़ी मात्रा में रेत माफिया दिन रात रेत की अवैध निकासी कर रहे है बताया जाता है कि करंजिया, गोरखपुर और गाड़ासरई और बजाग में प्रतिदिन सौ से अधिक ट्रैक्टर ट्राली रेत का अवैध उत्खनन कर रहा है और बिगत दो माह में खनिज विभाग मात्र दो वाहनों को पकड़ पाया है जो विभाग के नकारेपन का और साठ गांठ का एक उदाहरण है। रेत की अवैध निकासी और कालाबजारी लॉक डॉउन के दौरान भी चलता रहा लेकिन पुलिस, खनिज विभाग की कभी नींद नहीं खुली, एक दो छुटपुट दिखावे की कार्यवाही के अलावा कोई बड़ी कार्यवाही नही होती।


आखिर कब होगी ओवर लोड गाड़ियों पर कार्यवाही परिवहन विभाग की लापरवाही से ओवरलोड पर नहीं रोक हो रही है बड़ी बड़ी दुर्घटना

जिले भर में कृषि कार्य के लिए उपयोग में आने वाले सैकड़ों ट्रैक्टर रेत के अवैध कारोबार में लगे है जिनपर आज तक कभी परिवहन विभाग ने कोई एकमुश्त कठोर कार्यवाही नहीं की। जिले भर में रेत का परिवहन करने वाले वाहनों की परिवहन विभाग से अनुमति आवश्यक है किन्तु बिना अनुमति के ही डंफर ओवरलोड रेत भर के ढोने में लगे है और आज तक परिवहन विभाग ने एक के खिलाफ भी कार्यवाही नहीं की है जिससे पब्लिक प्रॉपर्टी को भारी नुकसान हो रहा है पर परिवहन विभाग बेपरवाह बना बैठा है।

आंखे बंद कर प्रशासन नियम विरूद्ध कारोबार को संरक्षित कर रहा है
जिले भर में खनिजों का अवैध कारोबार अनियंत्रित है, रेत मुरम,पत्थर के माफिया अपनी मर्जी से कारोबार कर रहे है शासन को चूना लगा रहे है, ओवरलोडिंग जिले में व्याप्त बड़ी समस्या है। कृषि कार्य हेतु ट्रेक्टर का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है पिछले ही सप्ताह इसमें दो लोगों की जान भी गई है एक मामले में रेत का अवैध परिवहन

करते भानपुर क्षेत्र में एक मजदूर की मौत हुई तो दूसरी घटना करंजिया क्षेत्र की है जहां वाहन चालक की मौत हो गई फिर भी गैर जिम्मेदार वाहन मालिकों को कोई फर्क नहीं पड़ा वो आज भी बेखौफ घूम रहे है। परिवहन विभाग की सुस्ती और प्रशासन की अनदेखी से माफियाओं के हौसले बुलंद है। खनिज विभाग, पुलिस और परिवहन विभाग की नाममात्र की दिखावटी कार्यवाहियां   न कहीं जिले के अवैध कारोबारियों को संरक्षित करने में सहयोग दे रही है।
रेवांचल टाइम्स से अविनाश टांडिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment