BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम कल्याणपुर के पंखाटोला क्षेत्र के 55 लोगों को होम कोरेन्टाईन किया गया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 28, 2020

ग्राम कल्याणपुर के पंखाटोला क्षेत्र के 55 लोगों को होम कोरेन्टाईन किया गया

रेवांचल टाइम्स - जिले के बरघाट
विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम कल्याणपुर के पंखाटोला क्षेत्र के 55 लोगों को होम कोरेन्टाईन किया गया हैं।
    इ
स बात की पुष्टि विकासखंड चिकित्सा खंड अधिकारी डाॅ. श्रीमति उषा श्रीपांडे ने
आगे बताया गया कि विगत 25 जून 2020 को अहमदाबाद में कार्यरत महिला ग्राम कल्याणपुर के पंखाटोला पहुंची थी जहां उसने 26 जून 2020 को सगाई का दस्तूर पूर्ण किया था। देर रात्रि सूचना मिली की महिला को कोरोना संबंधी लक्षण दिखायी दे रहे है।

 जिसके बाद विकासखंड चिकित्सा अधिकारी ने सक्रियता दिखाते हुए पंखाटोला के 8 एवं महिला के साथ जिस पुरूष की सगाई हुई थी उसके साथ सहयोगी दो व्यक्तियों का भी सेंपल जांच हेतु जिला चिकित्सालय सिवनी भिजवाया था। आज 27 जून 2020 को टूनाॅट जांच केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार पाया गया कि महिला का सेंपल कोरोना पाॅजिटिव आया है। और उस सेंपल की पुष्टि करने हेतु जबलपुर आईएमसीआर लेब भेजा गया हैं ।

      इसके बाद एसडीएम बरघाट एचके घोरमारे, एसडीओपी जीएस धुर्वे, थाना प्रभारी मनोज गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अमले ने ग्राम कल्याणपुर के पंखाटोला के संदिग्ध महिला के संपर्क में आए सभी 55 व्यक्तियों को होम आईसोलेशन में रखकर सभी की निगरानी की जा रही है।.......

           ✍अखिलेश बंदेवार के साथ रेवांचल टाइम्स की रिपोर्ट......

No comments:

Post a Comment