BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विडियो वायरल: मंडला लोगो की जान से खेल रहे वाहन चालक, पुलिस क्यों चुप? - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 28, 2020

विडियो वायरल: मंडला लोगो की जान से खेल रहे वाहन चालक, पुलिस क्यों चुप?

सलवाह बाजार  लोगो की जान से खेल रहे वाहन चालक    वीडियो वायरल          आमजन भी नही कर रहे नियमो का पालन                         आज भी सलवाह में भर रही साप्ताहिक बाजार           

मण्डला- जहाँ एक ओर सारा देश कोविड 19 कोरोना जैसी  घातक बीमारी से लड़ रहा है और सरकार द्वारा लगातार इससे बचने के लिए सोशल डिस्टेंस के नियमों के पालन करने के लिए संपूर्ण जनता से आवाहन कर रही है वही इस खतरे को देखते हुए शहरों एवं गांवों में लगने वाली बाजारों को भी पूर्णता बंद कर दिया गया है

लेकिन जनता फिर भी कहां मानती है ऐसा ही एक मंजर घुघरी थाना ग्राम सलवाह बाजार जो कि क्षेत्र की बड़ी बाजार मानी जाती है जो आज भी मनाही के बाद भर्ती नजर आ रही है और भारी मात्रा में लोग इस बाजार में सामानों की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं वही बाजार में अन्य ग्रामो से आने जाने के लिए  जो वाहन चल रहे हैं उनमे वाहन चालक लोगों को  भेड़ बकरियों की तरह भरते नजर आ रहा है वही आपको बता दें कि जिस वाहन में केवल 16 लोग बैठ सकते हैं  उस वाहन में वाहन चालक के द्वारा पैसे कमाने के लालच में 40 से 50 लोगों को जबरदस्ती भरा जा रहा है वही वाहन चालक के द्वारा ना ही कोई सोशल डिस्टेंन्स का पालन किया जा रहा है नहीं समझाइस दी जा रही है केवल पैसे कमाने के लालच में लोगों की जान से सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है वाहन चालक की इस लापरवाही की चलते अगर वाहन भूलवश  दुर्घटनाग्रस्त हुआ तो वाहन में कितनी भीड़ को देखते हुए लगता है शायद ही कोई बच पाएगा लेकिन वाहन चालक को इसकी कोई परवाह नहीं है केवल पैसे कमाने के लालच में लोगों की जान से खेलता नजर आ रहा है।    वही ग्राम सलवाह में लग रही बाजार ओर सामने आई वीडियो को देखते हुए लगता है कि अब शायद लोगो कोरोना बीमारी से बचने का भय पूर्णतः समाप्त हो चुका है अब लोग केवल लापरवाही करते नजर आ रहे है और स्थानीय प्रशासन के द्वारा सब कुछ जानने के बाद भी प्रशासन  कुम्भकर्ण की नींद में सोया नजर आ रहा है अगर इस तरह लोग लापरवाही करते रहेंगे और सोशल डिस्टेंन्स का पालन नही करेंगे और आगे न जाने क्या होगा

No comments:

Post a Comment