BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सुखद संयोग: मातृ शक्ति के हवाले जिला... तरक्की करेगा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 17, 2020

सुखद संयोग: मातृ शक्ति के हवाले जिला... तरक्की करेगा

मंडला जिला की बागडोर अब त्रिदेवियों के हाथों में

रेवांचल टाइम्स- कोरोना महामारी के चलते तत्कालीन मंडला कलेक्टर जगदीशचंद्र जटिया का भोपाल तबादला होने के बाद मंडला आदिवासी बाहुल्य जिला बिना कलेक्टर के हो गया था।मंडला कलेक्टर का तबादला हो जाने के बाद जिला पंचायत सीईओ आईएएस श्रीमती तन्वी हुड्डा को कलेक्टर का चार्ज दिया गया था।मंडला में कलेक्टर का पद रिक्त होने के कारण लोगो के द्वारा अनेक कयास लगाए जा रहे थे कि इस कोरोना वायरस जैसे में अचानक कलेक्टर का तबादला होने से कलेक्टर का पद रिक्त होने के कारण अधिकारी कर्मचारी निरंकुश होने की खबर लगातार आ रही थी। पूर्व से ही अपर कलेक्टर के पद पर भी श्रीमती मीना मसराम बैठी है और मंडला जिला को नारी शक्ति के रूप में पुनः नए कलेक्टर के रूप में हर्षिका सिंह को मंडला कलेक्टर का पदभार दिया गया है। देखना अब यह हैं कि इस आदिवासी बाहुल्य मंडला जिला जैसे में बड़े पदों में आसीन त्रिदेवियां मंडला जिला के विकास के लिए क्या कदम उठाते हैं।

नवागत कलेक्टर से लोगो की बड़ी आस

     ज्ञात हो कि आज 16 जून को नवागत कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह अपना पदभार  संभाल चुकी है,और आज ही अधिकारी कर्मचारियों की बैठक भी ले लीं गई है। साथ ही जिला मुख्यालय के अन्य विभागों का निरीक्षण भी कर चुकी है।मंडला आदिवासी बाहुल्य जिला में अवैध रूप से उत्खनन,खनिज संपदा की चोरी,अवैध शराब बिक्री, नशीले मादक पदार्थ की बिक्री, मिलावट खोरी,भ्रष्टाचार जैसी अनेक अवैध कार्य मंडला में संचालित हो रहे हैं।जिले वासियों को नवागत कलेक्टर से बढ़ी आस है कि उपरोक्त होने वाले अवैध धंधे में  कलेक्टर महोदया निश्चित रूप से अंकुश लगाएंगी।बता दें कि तत्कालीन कलेक्टर जगदीशचंद्र जटिया के द्वारा भी उनके कार्यकाल में अवैध रूप से धंधा करने वाले के विरुद्ध समय-समय पर कार्यवाही की गई थी। श्री जटिया के द्वारा भी पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के साथ संयुक्त रूप से अवैध उत्खनन,खनिज संपदा की चोरी,अवैध शराब की बिक्री,मादक पदार्थों की बिक्री,व अन्य अवैध कार्य में लिप्त लोगो के विरुद्ध समय-समय पर वैधानिक  कार्यवाही की गई थी।इसके बाद भी कुछ अवैध धंधे वाले चोरी-छिपे अवैध काम करने से बाज नहीं आ रहे थे।

मंडला जिले की धरती को अवैध उत्खनन कर,कर दिए छंलनी

       उल्लेखनीय हैं कि इस समय अवैध उत्खनन कर्ताओं के द्वारा पूरे जिले की धरती को खोद-खोद छंलनी कर  दिया गया हैं।जिसमें सबसे ज्यादा स्टोन क्रेशरो के संचालकों द्वारा अवैध रूप से खनन कर बड़े-बड़े गड्डे नुमा बना दिया गया हैं। इसी तरह शहर से लेकर गांव तक की छोटी नदी नालों से अवैध रूप से रेत का खनन मशीनरी द्वारा किया जा रहा है। जहां तक की जीवन दायिनी मां नर्मदा नदी से भी अवैध उत्खनन किया जा रहा हैं।
       रेवांचल टाइम से शिव दोहरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment