परिक्षेत्र जगमण्डल (अंजनिया) के वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक 1562 में अवैध रूप से सागौन के वृक्षों की कटाई जारी है , अंजनिया मुख्यालय के समीप के ही वनों की सुरक्षा नही कर पा रहे हैं जवाबदार तो अन्य क्षेत्रों के वनों के क्या हाल होंगे ।
अंजनिया परिक्षेत्र में अधिकारियों की लापरवाही के कारण क्षेत्र की प्राकृतिक धरोहरों को विनाश होते जा रहा है । वृक्षारोपण क्षेत्रो में भी बल्लियों की चोरी की जा रही है
शासन द्वारा वन विभाग को प्रतिवर्ष वृक्षारोपण के लिए करोड़ों रुपये दिए जाते हैं इन रुपयों से वनों का तो नही अधिकारियों का विकास जरूर होते जा रहा हैं
* रेवांचल टाइम से राकेश पटेल अंजनियॉ की खबर*


No comments:
Post a Comment