जिला मुख्यालय के लखनादौन विकासखंड मैं दिल्ली से आई एक महिला का सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सिवनी कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास द्वारा इस बात की की गई पुष्टी।.......
कलेक्टर सिवनी ने आज बताया कि बीते 13 जून को महिला दिल्ली से जबलपुर होते हुए लखनादौन पहुंची थी जिसके आने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम 14 तारीख को करो ना सैंपल लिया था। और लखनादौन से यह सैंपल जांच हेतु जबलपुर भेजा गया था ।जिसकी रिपोर्ट आज सुबह प्राप्त हुई जोकि कोरोना पॉजिटिव है।.....
स्वास्थ्य विभाग के दल ने क्वॉरेंटाइन होने की सलाह दी थी उक्त महिला को घर पर रहने की बात कही गई थी। बताया जा रहा है। कि महिला लखनादौन एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी ।तथा धनोरा विकासखंड के ग्राम सलेमा में पहुंचकर उक्त कार्यक्रम में शामिल हुई थी।
रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन उक्त महिला से संपर्क कर रहा है।
जिला कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फिटिंग ने बताया कि जिस समय कोरोना पॉजिटिव महिला का सैंपल लिया गया था । दिल्ली पहुच चुकी महिला से आज भी बात की गई तो महिला ने बताया की उसे कोरोना संक्रमित होने के कोई लक्षण नही थे।
इस मामले मे किसी भी क्षेत्र को कंटेमेंट करने की आवश्यकता नही है।.........
✍अखिलेश बंदेवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट.......

No comments:
Post a Comment