BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नारायणगंज: बिना पैसा लिए काम नहीं करता सह सचिव- आरोप - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 17, 2020

नारायणगंज: बिना पैसा लिए काम नहीं करता सह सचिव- आरोप

गरीबो को पैसों की तराजू में तोलता नजर आ रहा सहसचिव

रेवांचल टाइम्स मण्डला - पैसे का लालची सहसचिव पंचायत में जमा रहा गरीब पर धौस / धमकियों से डरे गरीब पैसे देकर करवा रहे काम।                                         

नारायणगंज - प्रशासन के द्वारा  शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों को केवल आम जनता की परेशानियों का समाधान आमजन की सेवा करने एवं आमजनों को सरकारी योजना  का  लाभ देने के लिए पदस्थ किया जाता है लेकिन ग्राम पंचायत  कुंडावेली नारायणगंज जहाँ पर विराजमान सहसचिव अशोक कुमार विश्वकर्मा अपनी मनमानी से बाज नही आ रहा है चंद पैसे कमाने के लालच में सहसचिव गरीबो को हर एक काम के लिए पैसों की मांग करता नजर आ रहा है  लगातार अशोक विश्वकर्मा केवल गरीबो को पैसों की तराजू में तोलता नजर आ रहा है ग्राम कुंडावेळी के ऐसे चार मामले एक ही व्यक्ति के सहसचिव द्वारा दी गयी प्रतारणा के सामने आए है जिसे पढ़ते ही आप को लगेगा कि  पैसों के लिए इंसान इतना भी गिर सकता है                             

   पहला मामला - मामला ग्राम पंचायत  कुंडावेली में रहना वाला गरीब शंकर अहिरवार का है जो लगातार कई वर्षों से पंचायत के फेरे लगाता नजर आ रहा है  शंकर अहीरवाल जो कि ग्राम कुडॉवेळी  नारायणगंज में  ही कई वर्षों से निवासरत है इनके द्वारा बताया गया कि मुझे ग्राम कुडॉवेली के सहायक सचिव अशोक विश्वकर्मा एवं ग्राम के सरपंच के द्वारा लगातार मानसिक रूप और पैसों के लिए हमेशा ही परेशान किया जा रहा है इन्होंने बताया कि मुझे प्रधानमंत्री आवास के लिए पंचायत के द्वारा 150000 रुपये स्वीकृत किये गये थे ओर मुझे पहली किस्त 20000 रुपये पंचायत के द्वारा प्राप्त हुए है जिसमें से सहसचिव के द्वारा 15000 रुपये की मांग मुझसे की गई है और अभी 5000 रुपये की राशि मुझसे ले ली गयी साथ ही 10000 कि मांग रोजाना की जा रही है वही मेरे द्वारा कहा गया कि पैसे अभी नही दे सकता तो कहा गया कि पूरे पैसे नही दोगे तो तेरे खाते में पैसे नही आएंगे तुझे जहाँ शिकायत करनी है पैसे पूरे दोगे तब ही तेरा काम पूरा होगा नही तो लगाते रह पंचायत के चक्कर इसके द्वारा रोजाना  मुझे अन्य कामो के लिए भी परेशान किया जा रहा है ।
  दूसरा मामला -- वही शंकर के द्वारा बताया गया कि ग्राम के सहसचिव के पास जब में जॉब कार्ड बनवाने के लिए ग्राम पंचायत गया तो एक बार फिर सहसचिव के द्वारा जॉबकार्ड के लिए मुझसे 2000 रुपये की मांग की जाने लगी जब मेरे द्वारा पैसे नहीं रहने के कारण मना किया गया तो सहसचिव के द्वारा मुझे खाली जॉबकार्ड देकर केवल ग्राम पंचायत की सील लगाकर भगा दिया गया ओर कहा गया कि 2000 लेकर आना तब तेरा जॉब   कार्ड भरूँगा में आज तक सहसचिव के लालच की वजह से जॉबकार्ड की योजनाओं से वंचित हु लगातार ग्राम पंचायत के चक्कर लगा रहा हु लेकिन आज तलक जॉब कार्ड खाली है                                    तीसरा मामला - वही शंकर ने बताया कि आज से चार वर्ष पूर्व मेरे पुत्र का जन्म घर पर ही हुआ जिस बतौर में बालक के जन्म प्रमाण पत्र के लिए सहसचिव के पास गया लेकिन फिर से इनके द्वारा मुझसे 5000 की मांग की कहा गया कि हर काम मुफ्त में नही होता पैसे लगते है काम के लिए मुझे एक बार फिर पंचायत से भगा दिया गया मेरे द्वारा पैसे न देने के कारण मेरे बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र आज तलक नही बन पाया है जिससे आज मेरा बेटा शिक्षा से वंचित है।
चौथा मामला - सह सचिव के द्वारा अब शंकर से राशनकार्ड बनाने के एवज में 2000 रुपयों की मांग की गई और कई दिनों तक शंकर द्वारा पैसे न देने के कारण सहसचिव द्वारा कार्ड नही बनाया गया आखिरकार 2000 रुपये लेने के बाद ही राशनकार्ड बनाया गया                                              वही सहसचिव से परेशान शंकर भय से किसी से अपनी व्यथा व शिकायत भी बया नही कर पा रहा है शंकर ने बताया कि सहसचिव से मेरी कोई आपसी दुश्मनी भी नही है ना ही आज तलक कोई वादविवाद है लेकिन शंकर अहिरवार को सहसचिव अशोक विश्वकर्मा द्वारा दी गयी प्रतारणा व दादा गिरी को देखते हुए लगता है कि ग्राम पंचायत का सहसचिव अशोक केवल पैसे कमाने के लिए ही पंचायत आया है इस सह सचिव को केवल पैसों की हवस ओर पैसों से ही मतलब है आमजन की परेशानियों से नहीं,,,,,,,,
 
           वही रोजगार सहायक का कहना कि मेरे ऊपर जो हितग्राही ने आरोप लगाए है वो सभी निराधार और मेरे द्वारा आज तक कोई पैसे की माँग नही की गई।
                  रोजगार सहायक अशोक विश्कर्मा ग्राम पंचायत कूड़ामैली।

        आपके माध्यम से मामला संज्ञान में आया मेरे पास आज तक कोई शिकायत नही आई है पर आपने बतलाया तो सबंधित की जाँच करके ही कुछ बतलाया जा सकता है। वही शासकीय पैसे की कोई भी अधिकारी कर्मचारी माँग नही कर सकता।
               मुख्य कार्यपालन अधिकारी
         श्रीमती वत्सला शिवहरे नारायणगंज।
     
रेवांचल टाइम्स से अनिल रजक की रिपोर्ट नारायणगंज

No comments:

Post a Comment