उ
 |
| फाइल फोटो |
पसंचालक, किसान कल्याण एवं कृषि विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि फसलो को भीषण नुकसान पहुचाने वाला टिड्डी दल होशंगाबाद तक पहुँच गया है । जिसके कल जबलपुर जिले में प्रवेश की संभावना है , यह कल सुबह 10 बजे के बाद सिवनी जिले की सीमा से प्रवेश कर सकता है। अतः सभी किसान भाई ग्राम सरपंच, सचिव, पटवारी बंधु व कृषि विभाग के अधिकारियो को सचेत रहने की आवश्यकता है । यदि टिड्डी दल हमला करता है तो डीजे व बड़े साउंड बॉक्स से तेज आवाज करें, किसान बंधु अपने अपने स्प्रेयर पंप में प्रोफेनोफोस दवा का घोल बनाकर तैयार रखे साथ ही तेज आवाज करने के लिए थाली ,तीन का डिब्बा , ढोल आदि बजाकर टिड्डी दल को भगाए । किसी भी विपरीत स्थिति में कोरोना कंट्रोल रूम में तत्काल संपर्क करे। कृषक बंधुओ को विशेष सजग रहने की आवश्यकता है ।
No comments:
Post a Comment