शौभाग्य योजना की खोल रहे ये पोल लगते ही गिरने लगे बिजली के ख़म्बे
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शौभाग्य योजना चढ़ गई भ्रष्टाचार की भेंट वही प्रधानमंत्री की मंशा थी की देश के हर गरीब हर घर को बिजली मिले जिससे अंधेरे से रोशनी की मंशा में जिले के अधिकारी ठेकेदार सब मिल कर पानी फेरते नजर आ रहे है।
विखं.घुघरी के ग्राम बनिया तथा ग्राम लोधा मे ठेकेदार द्वारा कराया गया विद्युत कार्य मे ठेकेदार की स्पस्ट लापरवाही देखी जा सकती है, जो कि पिछले सत्र विद्युत लाईन का कार्य कराया गया और विद्युत सप्लाई भी चालू कर दी गई थी,पर बरसात आते आते ही तार गिर गए औऱ विद्युत पोल भी गिर गये हैं। औऱ आज भी पोल औऱ तार अपनी जगह पर ज्यो की त्यों पड़े हुए है।
लाइनमैन को जानकारी ग्राम वासियो लगातार अवगत करा रहे है, औऱ विभाग को भी जानकारी दे दिया गया था। तथा लिखित आवेदन के माध्यम से भी अवगत करा दिया गया पर इस ओर किसी आज एक किसी अधिकारी कर्मचारी के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है और आज भी विद्युत सप्लाई चालू है औऱ प्रशासन शायद अब किसी बड़े हादसे होने का इंतजार कर रही हैं
आखिर गरीबो को इस समस्या से निजात दिलायेगा कौन जब अपने ही कार्य छेत्र के अधिकारी को ही पता नही है कि ग्राम बनिया औऱ ग्राम लोधा में कौन ठेकेदार कार्य कर रहा है कौन सी योजना से कार्य प्रारंभ है और कार्य क्या स्थिति है।
वही जब हमने विद्युत विभाग के जे. ई. अमरजीत कुमार से इस बारे बात की तो उनके द्वारा बतलाया गया मुझे जानकारी नही है और उनको किस योजना से लाईट का कार्य किया गया और कौन ठेकेदार कार्य किया जानकारी नही आपको पता करके बतलाता हूँ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment