BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सार्वजनिक कुँए के बाजू में बन रहा सेप्टिक टैंक, शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 26, 2020

सार्वजनिक कुँए के बाजू में बन रहा सेप्टिक टैंक, शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं

सार्वजनिक कुँए के बाजू में, पर बनाया जा रहा है सेप्टिक टैंक, बार बार शिकायत के भी जिम्मेदार प्रशासन चुप


भुआबिछिया
नगर परिषद भुआ बिछिया के अंतर्गत वार्ड नं 05 का मामला सामने आया हैं। जहाँ पर वार्ड नं 5 के निवासी इंद्रा झरिया पति ओमकार झरिया के द्वारा सार्वजनिक कुँए के बाजू में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से सेफ्टिक टैंक बनाया जा रहा है। इस मामले को बार बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार नप चुप है वही स्थानिए प्रशासन व नप के लापरवाही रवैये को देखकर लोगो मे भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगो को कहना है कि इस कुँए का पानी साफ है कुँए के पानी को उपयोग भी किया जाता है अगर इस कुँए के बाजू में सेफ्टिक टैंक बन गया तो कुँए का पानी खराब हो जायेगा जिससे आस पास के परिवारों को पानी के किल्लत से जूझना पड़  सकती है साथ ही घरों से निलकने वाला गंदा पानी भी रुक जाएगा जिससे अनेक प्रकार के बीमारी व अन्य समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य रोकने हेतु नोटिस (स्टे) के बाद भी निर्माण कार्य निरतंर हो रहा है जिसकी शिकायत नप और तहसील में किया गया किंतु प्रशासन नही सुन रहा है। वही मुख्यमंत्री शुद्ध जलप्रदाय योजना का फिल्टर प्लांट लगा हुआ है कहने को तो 8 करोड़ का है लेकिन आज भी शुद्ध पेयजल लोगो को अच्छे से नही मिल पा रहा है यह भी देखा गया है नगर के कई वार्डो में आज भी शुद्ध पेयजल नही मिल पा रहा हैं नगर के कुछ वार्डो को छोड़ दें तो बाकी वार्डो में पानी का सकंट गर्मी हो या बारिश बना ही रहता है जिसकी पूर्ति के लिए टैंकरों के माध्यम से लोगो तक पानी पहुचाया जाता हैं। वही एक तरफ पानी की समस्या को दूर करने के लिए समय समय पर शासन-प्रशासन के द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शुद्ध पेयजल के लिए फिल्टर प्लांट, नलजल, कुँआ, हैंडपंप, व अन्य स्त्रोतो से जनता तक शुद्ध पेयजलापूर्ति हेतु सरकार लाखों करोड़ों रुपए खर्च करती है वही दूसरी तरफ स्थानिए प्रशासन व नप के द्वारा पानी के स्त्रोतों को खत्म करने में लगे हुए है। स्थानिए लोगो के मुताबिक कुँआ वर्षो पुराना है लेकिन आज भी आठ से दस परिवारों के द्वारा कुँए का पानी को उपयोग में लाया जाता है।




यह एक सार्वजनिक व शासकीय कुँआ है जो शासकीय भूमि पर बना हुआ है और इस कुँए से आसपास के सभी परिवार इस कुँए के पानी को उपयोग करते है और कुछ परिवार ऐसे भी है जो इस कुएं पे ही आश्रित है इसलिए प्रशासन से निवेदन है कि सेप्टिक टैंक बनने से रोका जाए ताकि  पानी खराब न हो।
भरत सिंह ठाकुर वार्ड नं05

रेवांचल टाइम्स से प्रहलाद उइके बिछिया मण्डला

No comments:

Post a Comment