BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त महिला ने शानदार काम किये, तारीफ तो बनती है - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 30, 2020

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त महिला ने शानदार काम किये, तारीफ तो बनती है

शिक्षा समिति समाज सेवी संस्था ने की अनुकरणीय पहल


       शिक्षा समिति सेवी संस्था समाज कर रही है अनुकरणीय पहल कर रही  संस्थापक समाज सेविका  श्रीमति उत्तरा अशोक पड़वार (राष्ट्रपति पुरस्कार) समाज सेविका कर रही है लोगों की जन जन मदद और कोविड-19 संक्रमण महामारी का लगातार प्रचार प्रसार और लोगों को गांव-गांव में जाकर जागरूकता फैला रही हैं कोविड-19 कोरोनावायरस के चलते लोग अपने घरों में कैद रहते हैं और इस बीच हमारे समाज सेविका राष्ट्रपति पुरस्कृत श्रीमती उत्तरा परवार अशोक परवार के  द्वारा लगातार गांव गांव जाकर और एक से बढ़कर एक गरीब परिवार आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवारों को मदद पहुंचाया जा रहा है लगातार श्रीमती उत्तरा परवार के द्वारा इस लॉक डाउन के चलते अनेक ऐसे बेसहारा और इस संकट की घड़ी के वक्त में सहयोग प्रदान किया जा रहा है साथ ही जल बचाओ पानी रोको अभियान इनके द्वारा एक बड़ी पहल की जा रही है गांव गांव के नदी नालों में जाकर के लोगों को जागरूक कर रहे हैं साथ ही वहां पर नदी नालों में बोरी बंधान का कार्य उनके द्वारा किया जा रहा है यह निस्वार्थ भाव से अपनी लगातार कई वर्षों से अपनी समाज की सेवा करते आ रहे हैं कोविड-19 कोरोनावायरस के गाइडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सभी को जागरूक करते हुए सहयोग प्रदान कर रही आपको अवगत करा दें कि यह शिक्षा समिति समाजसेवी संस्था सिझोरा की संस्था से अपना भरसक प्रयास करते आ रही हैं और समाज सेविका श्रीमती उत्तर अशोक परवार इनको विगत वर्ष पूर्व राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया था इन्हीं  कार्यो के चलते अभी मवई विकासखंड के कुछ एक ऐसे गांव हैं जहां इन्होंने बोरी बंधान का कार्य कराया है निस्वार्थ भाव से पानी रोको अभियान के तहत मंडला जिले के मवई विकासखंड के परसा टोला  ग्राम पंचायत मैं कुआं ,तालाब ,नदी ,नाला,सभी जगह पानी पीने वाले स्थान पर साफ-सफाई और नदी में बोरी बंधान ,पुल ,डेम स्थान ,जगह पर मेड बंधान कार्य में सहयोग करना ऐसे कई कार्य है जिनमें लगातार ये अपना सहयोग प्रदान करते आ रहे हैं और साथी गरीब बेसहारा परिवार हैं जिनको दाल चावल नमक तेल सभी उनके द्वारा लगातार वितरण किया जा रहा है।
      समाज सेविका श्रीमती उत्तरा अशोक परवार के द्वारा जल संवर्धन, कृषि से संबंधित, भूमि सुधार, कृषि बीज से संबंधित सभी अन्य उपयोगी समाज के अंदर जो सेवाएं देते हैं उनमें सभी में सहयोग प्रदान करते आ रहे हैं और लगातार कर रहे हैं।
(श्रीमती उत्तरा अशोक परवार सिझोरा के स्थाई निवासी )है और वही के सामाजिक सेवा संस्था शिक्षा समिति के नाम से एक अपना समूह बना कर के और लोगों को जागरुक और अपना यह पहल लगातार करते आ रहे।

रेवांचल टाइम्स से हरीश बिंझिया
मोतीनाला , भाई बहन नाला

No comments:

Post a Comment