BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 7 मे कुरई एवं सिवनी रूट डायवर्शन में पुलिस व्यवस्था - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 30, 2020

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 7 मे कुरई एवं सिवनी रूट डायवर्शन में पुलिस व्यवस्था

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 7 मे कुरई एवं सिवनी के मध्य फोरलेन निर्माण कार्य प्रारंभ होने से मार्ग बंद होने पर  रूट डायवर्शन में पुलिस व्यवस्था
 
 प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 7 में निर्माण कार्य प्रारंभ होने से सिवनी पुलिस द्वारा परिवर्तित मार्ग पर यातायात को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए डायवर्सन पॉइंट निर्धारित किए गए हैं। भारी वाहनों के मार्ग  को डाइवर्ट करने के लिए सीलादेही बायपास  में लगा हुआ पुलिस बल नागपुर की ओर जाने वाले वाहनों को चौरई, छिंदवाड़ा, सौसर, सावनेर होते हुए नागपुर के लिए डायवर्ट कर रहे है। डायवर्शन पॉइंट फुलारा में लगा हुआ पुलिस बल छिंदवाड़ा से आने वाले वाहन चालको की थर्मल स्कैनिंग करा कर जबलपुर की ओर जाने वाले वाहनों को छिंदवाड़ा बाईपास से जबलपुर की ओर डायवर्ट कर रहा है।

डायवर्शन पॉइंट मानेगांव में लगा हुआ पुलिस बल जो भारी वाहन गलती से नागपुर की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 7 पर आ जाते हैं, पुनः उन्हें नागपुर की ओर वापस कर रहे है।  इसके अतिरिक्त रिड्डी टेक में भी पुलिस बल लगाया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 7 पर  संचालित यातायात को सुगम व सुव्यवस्थित क्रियान्वयन हेतु यातायात का बल, रक्षित केंद्र सिवनी का बल एवं स्थानीय थानों का पुलिस बल डायवर्सन मार्ग व्यवस्था एवं प्वाइंटों पर लगाया गया है
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment