जबलपुर बरगी नगर के पास स्थित नयागांव मे शासन द्वारा राशन न बटने से ग्रामीणों में आक्रोश था पिछले 1 हफ्ते से ग्रामीण लगातार क्षेत्रीय सरपंच जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर रहे थे आज गांव के कुछ प्रबुद्ध जनों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक नवनीत तिवारी से फोन पर बात कर गांव की परिस्थिति से अवगत कराया जिसके बाद नवनीत तिवारी गांव पहुंचे गांव के हालात से तहसीलदार राजेंद्र शुक्ला जी एवं पटवारी को जानकारी दी गई जिसके बाद मौके पर तहसीलदार महोदय उपस्थित हुए और उन्होंने गांव के प्रबुद्ध जनों से बात की सरपंच और सचिव को आदेश दिया गांव मे सैनिटाइज किया जाए एवं ग्रामीण जनों को मास्क का वितरण शीघ्रता से किया जाए और शासन द्वारा जो अनाज भेजा गया है उसे शीघ्रता से ग्रामीणों को बांटा जाए ऐसा आदेश करने के बाद ग्रामीण जनों ने तहसीलदार महोदय का अभिनंदन किया और प्रशासन एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को धन्यवाद दिया इन विपरीत परिस्थितियों में जिस तरह से प्रशासन के अधिकारियों ने चौकसी दिखाते हुए ग्रामीणों की मदद की यह बहुत ही सराहनीय था इस अवसर पर गांव के समाजसेवी युवक शुभम साहू का योगदान सराहनीय था!
नयागांव मे शासन द्वारा राशन न बटने से ग्रामीणों में आक्रोश, फिर हुआ यह
byCity Editor
-
0
