Breaking

revanchal times new

नैनपुर: ट्राईबल वेलफेयर टीचर एसोसिएशन ने मीडिया कर्मियों का सम्मान किया

मीडिया कर्मियों के सम्मान के लिए ट्राईबल वेलफेयर टीचर एसोसिएशन आगे आए

वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के संक्रमण से देश को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, पुलिस जवान, सफाई कर्मचारी के साथ ही देश के पत्रकारों, मिडिया कर्मियों भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ट्रायबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष अमर सिंह चंदेला, सचिव मनीष कटकवार, सुधीर सोनी, मुरली मनोहर कौशल, नफीस खान, पी एस ठाकुर, प्रांतीय प्रवक्ता संजीव सोनी   अंतरराष्ट्रीय पत्रकार दिवस के अवसर पर  नगर के मीडिया कर्मियों जिसमे महेश जयसवाल नैनपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष, सुजीत प्रजापति उपाध्यक्ष, दिनेश ठाकुर सचिव,राजा विश्वकर्मा,गजानंद प्रजापति,संगीता हट्टेल,अविनाश नामदेव,राम कुमार चौरसिया, सत्येंद्र तिवारी ,राजेश अवाधिया, प्रमोद निंबालकर, सुजीत शुक्ला को मास्क सेनिटाइजर एवं विटामिन सी की गोलियां प्रदान कर सम्मानित किया गया।  एसोसिएशन के द्वारा लगातार जिले में सब्जी फल विक्रेताओं, आटो रिक्शा,स्वास्थ्य विभाग, पुलिस जवानों, सफाई कर्मचारियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मजदूरों, हमालों, किसानों एवं आम नागरिकों मास्क सेनिटाइजर आदि का वितरण किया जा रहा है। उपस्थित मीडिया कर्मियों ने ट्राईबल वेलफेयर टीचर एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया।
विडियो देखें

Post a Comment

Previous Post Next Post