Breaking

revanchal times new

मंडला: जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिये महिला मंडल आया आगे

जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिये महिला मंडल आया आगे




लॉक डाउन में महिला मंडल देवनगर गड़ मण्डला की महिलाएं खाद्य वितरण कर दिखा रही सक्रियता।

50 सदस्यी महिला मंडल वितरण कर रहा जरूरतमंद परिवारों को राशन - सब्जियां

कोरोना से जंग:- मदद करने मैदान में आईं नारीशक्ति

मंडला. कोरोना संकट से निपटने के लिए 23 मार्च से लगातार पूरे देश सहित मंडला जिले में लॉक डाउन है। शहरी अंचल हो या ग्रामीण इलाके लोग सुरक्षित अपने अपने घरों में बंद हैं और बहुत आवश्यक होने पर ही मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए बाहर निकल रहे हैं, जिसमें लगभग देढ़ माह का समय व्यतीत हो चुका है. सीमित साधन से ही अपना जीवन यापन करते हुए जरूरतमंद परिवारों की सहायता भी कर रहे हैं. रोजगार आदि सब बंद पड़े हुए हैं जिससे रोज कमाने खाने वाले परिवारों पर विकट संकट आन पड़ा है जिनकी सहायता में शासन प्रशासन, विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठन आगे आये हैं. कोरोना से लड़ाई में ग्राम पंचायत देवदरा के देवनगर की नारी शक्ति भी पीछे नहीं हैं वे भी समाज सेवा में बढ़ चढ़ हिस्सा ले रहीं हैं, लगभग 50 महिला सदस्यों वाले इस महिला मंडल की नारीशक्ति आगे आकर किसी न किसी रूप से मदद कर अपना योगदान दे रहे हैं न केवल सहायता राशन आदि का वितरण कर बुझे हुए चूल्हों को फिर से जलाने का कार्य कर रहीं हैं बल्कि कोरोना वायरस से बचाव और लाॅकडाउन के पालन के लिये भी न केवल अपने बच्चों से कड़ाई से पालन करा रहीं हैं बल्कि लोगों को जागरूक कर रहीं हैं.इन्ही के द्वारा देवनगर के प्रवेश द्वार पर बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध संबंधित सूचना सड़क पर लिखी गई है. महिला मंडल द्वारा मंगलवार 05/05/2020 को अमरईया (लखराम बगीचा) चुना भट्टा और संगम घाट महाराजपुर में चौथी बार गरीबों और जरूरत मंदो को सूखा चावल और सब्जियां बाकायदा सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए मुंह में मास्क लगाकर वितरण किया गया,महिला मंडल के इन कार्यों से प्रेरित हो युवा वर्ग भी इनके साथ आ रहा है और इनका सहयोग कर रहा है. इसके पहले भी महिला मंडल देवनगर समाज में फैल रही विकृति शराबखोरी के लिए भी नशा मुक्ति रैली का आयोजन कर समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जाता रहा है इसी तरह कल कोरोना से बचाव संबंधित आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया साथ ही साथ लोगों से अपील की कि, भीषण गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए अपने अपने  छतों में या जहां भी पक्षी आसानी से पहुच सकें उनके लिए प्याऊ बनाकर रखें ताकि पक्षी भी पानी के संकट में प्यास से तड़प तड़प कर मृत्यु को प्राप्त न होवें. महिला मंडल की सदस्य बारी बारी से इस सेवा कार्य में घरों से बाहर निकलती हैं ताकि भीड़ न लग पाये और न ही प्रशासनिक निर्देशों आदेशों का उल्लंघन हो. उक्त सेवा कार्य में महिला मण्डल की तरफ से अंजू पोर्ते के मार्गदर्शन में श्रीमती सोनवती नरेटी, संध्या मरकाम,बबिता श्याम,सेवकली भवेदी,यशोदा बाई उरवेति आदि दर्जनों महिलाओं एवं आदि युवाओं का विशेष सहयोग मिल रहा है इस प्ररेणा से देवनगर आजाद चौक के युवा पुरुषोत्तम भवेदी, घासी रावण पोर्ते,धारा मोती पोर्ते, अरुण पॉल सिंह मार्को,दुर्गेश सिंह,सोमू उइके,आर्यकृष्ण सिंह मार्को,ब्रज कुमार कोकड़िया,उदय चंद नरेटी सहित कई युवा सेवा कार्य में सम्मलित हैं!!!

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new