BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
माध्यमिक शिक्षा मण्डल की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे छात्रावासी विद्यार्थियों के लिए समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 31, 2020

माध्यमिक शिक्षा मण्डल की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे छात्रावासी विद्यार्थियों के लिए समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश

कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं छात्रावास अधीक्षकों को माध्यमिक शिक्षा मण्डल की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे छात्रावासी विद्यार्थियों के लिए समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।
 जारी आदेश के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित बोर्ड वाषिक परीक्षा 2020 में जिन विषयों की परीक्षा कोविड 19 वायरस संक्रमण के कारण लॉकडाउन होने से आयाजित नहीं हो सकी थी उन शेष रही विषयों की वार्षिक परीक्षा का आयोजन दिनांक 9 जून से 16 जून 2020 तक आयोजित की जानी है। शासकीय छात्रावासों में रहने वाले ऐसे छात्र छात्रायें जो कि उक्त परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं तथा कोविड 19 वायरस संक्रमण के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के कारण छात्रावास से अपने घर अथवा अन्य स्थान चले गये हैं, वे छात्र छात्रायें भी उक्त परीक्षा में शामिल होगें। अतः विभाग का यह दायित्व हो जाता है कि छात्रावास में रहने वाले उक्त विद्यार्थियों में से कोई भी विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित न रहे एवं आवश्यक रूप से परीक्षा में सम्मिलित हो सके।
 कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने समस्त विद्यार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित कराने हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि छात्रावास को अच्छे से सेनीटाइज कराया जाये एवं साफ सफाई की पूर्ण व्यवस्था की जाये। यदि छात्रावास को क्वारेंटाईन सेंटर बनाया गया है तो छात्रावास के रहवासियों की व्यवस्था परीक्षाकाल हेतु किसी अन्य सुरक्षित छात्रावास में की जावे। इस कार्य हेतु सुरक्षित विद्यालय अथवा किसी अन्य परिसर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि छात्रावास अथवा अन्य कोई परिसर इस हेतु उपलब्ध नहीं है तो ऐसी स्थिति में परीक्षार्थियों को उनके नियत स्थान से परीक्षा केन्द्र तक आने जाने के लिये परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। इस हेतु जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त के माध्यम से शासकीय वाहन का उपयोग अथवा निजी वाहन के अधिग्रहण की कार्यवाही की जाये। कलेक्टर ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तथा छात्रावास अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे अपने छात्रावास की कार्ययोजना तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त से अनुमोदन प्राप्त करें। प्रत्येक परीक्षार्थी से सम्पर्क किया जाना आवश्यक है। यह ध्यान रहे कि कोई भी परीक्षार्थी शासकीय व्यवस्था के अभाव में परीक्षा से वंचित नहीं होना चाहिए। जिन परीक्षार्थियों द्वारा स्वयं के साधन से परीक्षा केन्द्र पर आने-जाने की व्यवस्था  की गई है उनका विवरण भी अनिवार्यतः तैयार करेंगे। कलेक्टर ने समस्त कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन 1 जून 2020 की सायं 4 बजे तक शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त को उनके ईमेल एड्रेस पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment