BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ये वर वधु बोल सुन नहीं सकते, काम ऐसा किया की लोग कह उठे वाह शानदार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 26, 2020

ये वर वधु बोल सुन नहीं सकते, काम ऐसा किया की लोग कह उठे वाह शानदार

कोरोना काल मे मूकबधिर जोड़े की एक शादी ऐसी भी


  अंजनियां --कोरोना काल ने देश ही नही पूरे प्रदेश को अपने शिकंजे मे कस के रखा है वही लोग इस वैश्विक बीमारी को लेकर सावधानियां बरतते नजर आ रहे है.. तो वही अभी शादियों का भी दौर चल रहा है.. लेकिन लॉक डाउन के चलते शादियों का रंग फीका सा नजर आ रहा है.. प्रशासन के नियमों का पालन इन शादियों मे किया जा रहा.. हम बात कर रहे है एक अनोखे विवाह की जहाँ मूकबधिर जोड़े परिणय शूत्र मे बंधे वह भी मास्क और सामाजिक दूरी बनाते हुए...

       कहते है जोड़िया ऊपर से बनकर आती है.. ऐसा ही देखने मे आया है मंडला के अंजानिया इलाके मे जहाँ दूल्हा माधोपुर गाँव का और दुल्हन अंजानिया की.. इस बारात मे यह देखा गया की दूल्हे ने मास्क पहना था तो वही बारातियों ने भी मास्क पहनकर बारात मे शामिल हुए.. बारात लगते समय घराती ओर बाराती पक्ष मास्क पहनकर  समधियों ने भेट की..जयमाला के लिऐ स्टेज तैयार किया गया था.. जिसमें दूल्हे दुल्हन ने सामाजिक दूरी ओर मास्क पहनकर एक दूसरे को फूल माला पहनाई..परिवार जनो का कहना हैं की उन्होने 15 से 20 लोगों को बारात मे लेकर आए है वह इसलिए क्युकी कोरोना का प्रभाव अन्य लोगों पर ना पड़े..
         अमूमन यह देखा गया हैं शहरी छेत्र की अपेक्षा ग्रामीण छेत्र मे कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लोग़ काफीt जागरूक नजर आ रहे हैं.. इस शादी से स्पष्ट नजर आ रहा है...
        मूकबधिर इस जोड़े ने मास्क पहनकर और समाजिक दूरी बनाकर एक मिसाल पेश की है जो तारीफ के काबिल है...


रेवांचल टाइम्स से राकेश पटेल अंजनियॉ की खबर

No comments:

Post a Comment