BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना भगाने के लिए पुजारी ने दी मानव बलि, सिर काटकर मंदिर में चढ़ाया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 29, 2020

कोरोना भगाने के लिए पुजारी ने दी मानव बलि, सिर काटकर मंदिर में चढ़ाया



ओडिशा के कटक जिले में एक पुजारी ने मंदिर में मानव बलि दे दी. उसको यह विश्वास था कि इससे घातक कोरोना वायरस नष्ट हो जाएगा. पुजारी ने बताया कि भगवान ने उसे सपने में आदेश दिया कि मानव बलि से कोरोना का कहर खत्म हो जाएगा.
ओडिशा के कटक जिले में एक पुजारी ने मंदिर में मानव बलि दे दी. उसको यह विश्वास था कि इससे घातक कोरोना वायरस नष्ट हो जाएगा. पुजारी ने बताया कि भगवान ने उसे सपने में आदेश दिया कि मानव बलि से कोरोना का कहर खत्म हो जाएगा.

कटक जिले के बंधहुडा गांव में बुधवार रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात हुई. यहां मां ब्राह्मणी देवी मंदिर परिसर के अंदर पुजारी ने एक व्यक्ति की बलि चढ़ा दी. मंदिर परिसर के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला. मरने वाले का नाम सरोज कुमार प्रधान (52) था.
स्थानीय पुलिस ने हत्या के लिए इस्तेमाल किए हथियार को जब्त कर लिया और आरोपी पुजारी संसार ओझा से पूछताछ करने पर पुलिस को यह हैरान कर देने वाली बात पता लगी. पुजारी ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए आदमी को मारने की बात कबूल की है. पुजारी ने बताया कि भगवान ने उसे सपने में ऐसा काम करने का आदेश दिया था.
पुलिस ने आरोपी पुजारी संसारी ओझा को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
इस बारे में डीआईजी आशीष सिंह ने बताया कि यह एक भयावह घटना है. हमने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जांच जारी है.
मूल खबर यहाँ पढ़ें
आज तक
https://aajtak.intoday.in/crime/gallery/priest-chops-off-man-head-inside-temple-to-appease-gods-ward-off-coronavirus-odisha-tsts-2-50929.html

No comments:

Post a Comment