मंडला मुख्य जिला मुख्यालय से महज कुछ किलोमीटर दूर ग्राम भपसा मैं धड़ल्ले से खुलेआम बेखौफ होकर रेत बंजर नदी से चोरी की जा रही है ऐसा लोग बोलते है जबकि मौके पर जाकर देखा जाए तो ऐसा लगता है कि यहां से रेत चोरी नहीं हो रही है क्योंकि चोर चोरी-छिपे चोरी करता है लेकिन यहां पर दिन हो रात खुलेआम बंजर नदी से रेत निकली जा रही है जैसे इन्होंने रेत खनन परिवहन भंडारण एवं बिक्री का ठेका ले लिया है इसलिए इतने बेखौफ होकर बिना प्रशासन के डर भय के नदी से रेत निकाल कर खुलेआम परिवहन एवं भंडारण किया जा रहा है और प्रशासन इन रेत माफियाओं पर कार्यवाही करने मैं नाकाम साबित हो रहा है जिससे अब ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया है।
वही ग्रामीणों की मानें तो अबैध रेत उत्खनन की शिकायतें अनेक बार कर चुके है पर आज तक इन माफियाओं में कोई कार्यवाही नही हुई अगर हुई भी तो छोटी मोटी जिससे इन्हें कोई डर नही है और लोगो ने तो यहां तक बताया कि इनके सूचना तंत्र इतने मजबूत है कि अगर कोई अधिकारी कर्मचारी अगर जिले कहाँ ओर कब निकलेगा औऱ कहाँ जायेगा और कहाँ जायेगा औऱ तो औऱ इन्हें ये तक पता होता है कि आज कितने के ऊपर कार्यवाही होनी है।
ताजा उदाहरण ग्राम पंचायत मानादेही में देखने को मिला जहां ग्रामीणों ने खुद ही 17 ट्रैक्टर को पकड़ कर रखा और सुबह तक विभाग का इंतजार किया क्योंकि अब लोगो के धीरे धीरे समझ मे आने लगा है के अगर जख्म अगर खुद को है तो इलाज भी ख़ुद ही करना पड़ेगा क्योंकि कोई को भी इतनी फुर्सत नही की इन रेत माफियाओं के कारण लोगो को कितनी परेशानियां होती है और इसी का नतीजा ये था कि रेत से भरे ट्रैक्टरों को पकड़े ओर विभाग के हवाले कीया की इनके ऊपर कार्यवाही हो रात भर रेत खदान में खड़े रखा और प्रशासन सुबह जाकर कार्यवाही करते हुए 17 ट्रैक्टर को जप्त कर वाहवाही लूटी ठीक वैसा ही मामला ग्राम पंचायत भापसा मैं देखने को मिला संबंधित विभाग के द्वारा भपसा में कोई कार्यवाही नहीं की जा रही थी जिससे आक्रोशित ग्राम की महिलाओं के द्वारा मोर्चा संभाल लिया गया है और रोज चोरी करने वाली के खिलाफ सड़क पर आ चुकी हैं और ट्रैक्टर चालकों को रेत चोरी ना करने की बात कही जा रही है अगर प्रशासन अति शीघ्र मौके पर पहुंचकर रेत माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही नहीं करता तो भविष्य में ग्रामीणों और रेत माफियाओं के बीच विवाद होना संभव है जो शायद ग्रामीणों के पक्ष में ना हो क्योंकि रेत माफिया अपराधिक तत्व के हैं और होते भी हैं जो ग्रामीणों को नुकसान पहुंचा सकते हैं क्योंकि इनकी संख्या भी अधिक होती है प्रशासन के सामने बौना साबित हो रहा है ऐसे में चंद ग्रामीण इनका नहीं कर इनका मुकाबला नहीं कर पाएंगे इसलिए प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करते हुए रेत चोरी पर एवं भंडारण पर पूर्णता प्रतिबंध लगाना होगा। पर लगायेगा कौन?
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद धनंगर के साथ शैलेश सिंह की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment