![]() |
| सांकेतिक फोटो |
कलेक्टर श्री सुमन ने बताया कि छिंदवाड़ा जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना में 6 लाख 86 हजार 973 श्रमिक और "भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल (संनिर्माण) में 31 हजार 668 श्रमिक पंजीबध्द है। कोविड-19 महामारी के दौरान छिंदवाड़ा जिले के मूल निवासी जो अन्य राज्य में श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे थे, एक मार्च 2020 या उसके बाद बडी सख्या में जिले में वापस आये हैं। श्रमिकों को शासन की विभिन्न योजनाओ के सभी लाभ देने की दृष्टि से एक मार्च या उसके उपरांत जिले में लौटे प्रवासी श्रमिकों, जो मूल रूप से छिंदवाडा जिले के निवासी हैं, का सर्वे, सत्यापन तथा पंजीयन का अभियान 27 मई से 3 जून के मध्य चलाया जाएगा। यह कार्य जिले की सभी ग्राम पंचायतों के सचिव और ग्राम रोजगार सहायक तथा समस्त नगरीय क्षेत्र में वार्ड प्रभारी से कराया जायेगा। सर्वे का कार्य एनआईसी द्वारा विकसित मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा। मोबाइल एप संबल पोर्टल में एवं गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध रहेगा। संबल पोर्टल में इस कार्य के लिए "प्रवासी श्रमिक प्रबंधन प्रणाली" को निर्मित किया गया है, जिसका उपयोग भी किया जा सकता है। सर्वे के दौरान प्रवासी श्रमिक जो छिंदवाड़ा जिले का मूल निवासी नहीं है, छिंदवाड़ा जिले के मूल निवासी श्रमिक जो 01 मार्च 2020 से पूर्व नियोजित राज्य से छिंदवाडा में प्रवासी श्रमिक के रूप में लौट आये है और छिंदवाड़ा जिले के मूल निवासी श्रमिक जो राज्य के बाहर प्रवास पर नहीं गए है, का सर्वे, सत्यापन और पंजीयन नहीं किया जायेगा।
कलेक्टर श्री सुमन ने निर्देश दिये हैं कि जिन प्रवासी श्रमिकों की सम्रग आई.डी. नहीं है और जो छिंदवाडा जिले के मूल निवासी हैं, ऐसे प्रवासी श्रमिको की सम्रग आई.डी. नियत प्रकिया के अनुसार समग्र पोर्टल पर जनरेट करें। इसके बाद ही ऐसे प्रवासी श्रमिको के सर्वे, सत्यापन एवं पंजीयन का कार्य पोर्टल पर सम्रग आई.डी. का उल्लेख करते हुए सुनिश्चित करें। पोर्टल पर समग्र आई.डी. अंकित किया जाना बंधनकारी है। सर्वे, सत्यापन एवं पंजीयन उन्ही प्रवासी श्रमिकों का किया जायेगा जो "मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना" अथवा "भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल" में पंजीयन के लिए पात्रता रखते हैं। इस अभियान में पात्र प्रवासी श्रमिको से निर्धारित सर्वे फार्म में जानकारी प्राप्त कर उसे पोर्टल के माध्यम से 3 जून 2020 के पूर्व अपलोड करें तथा पूर्ण रूप से भरे गए सर्वे फार्म को रिकार्ड में सुरक्षित रखें। ग्राम पंचायत के सचिव तथा नगरीय क्षेत्रो में वार्ड प्रभारी अधूरे सर्वे फार्म को पूरा भरे जाने में आवेदक की मदद सुनिश्चित करें। सर्वे, सत्यापन तथा पंजीयन के लिये आधार कार्ड का नम्बर भरा जाना बंधनकारी है तथा आधार अधिप्रमाणन आवश्यक होगा। पदाभिहित अधिकारी द्वारा पोर्टल पर स्वीकृति प्रदान करने पर ही सर्वे किए हुए प्रवासी श्रमिक का पंजीयन पोर्टल पर दर्ज हो सकेगा। संबल पोर्टल में प्रवासी मजदूर के पंजीयन के बाद उनको योजनाओं का लाभ दिये जाने की कार्यवाही की जाएगी। इसके अतिरिक्त यह जानकारी ग्रामीण विकास विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी जिससे इच्छुक श्रमिकों को मनरेगा में कार्य दिया जा सके। खाद्य विभाग द्वारा पात्र श्रमिकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से निःशुल्क खादयान्न उपलब्ध कराया जाएगा। प्रकिया संबंधित अन्य सभी जानकारी समय-समय पर जारी निर्देश/मार्गदर्शन संबल पोर्टल पर ऑनलाईन उपलब्ध रहेंगे।

No comments:
Post a Comment