BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सी.एम. हेल्पलाइन बनी जरूरतमंदों का बड़ा आसरा करीब 8 लाख लोगों को मिली सहायता - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 27, 2020

सी.एम. हेल्पलाइन बनी जरूरतमंदों का बड़ा आसरा करीब 8 लाख लोगों को मिली सहायता

प्रदेश में कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन में सी.एम. हेल्पलाइन नम्बर 181 पर अब तक 7 लाख 88 हजार 800 लोगों के फोन करने पर भोजन, राशन, दवाओं, परिवहन तथा अन्य प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई गई है। सी.एम. हेल्पलाइन किसानों के लिये भी मददगार साबित हो रही है। इस पर अब तक फसल कटाई, फसल परिवहन आदि की समस्याओं का तुरंत निराकरण सुनिश्चित किया गया है।
राज्य सरकार द्वार आमजन को सहज रूप से उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की वजह से पिछले 10 दिनों में सी.एम. हेल्पलाइन में आने वाले फोनकॉल (शिकायतों) की संख्या में कमी आई है। सी.एम. हेल्पलाइन नम्बर 181 पर अब तक भोजन संबंधी 6 लाख 36 हजार 141, परिवहन संबंधी 47 हजार 647, दवाइयों संबंधी 38 हजार 857, आवश्यक वस्तुएं जैसे दूध, सब्जी आदि संबंधी 19 हजार 678 तथा अन्य प्रकार की 46 हजार 477 समस्याओं की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर सहायता मुहैया कराई गई।

No comments:

Post a Comment