मंडला-देश में चल रहे, कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए,शासन प्रशासन द्वारा सभी क्षेत्रों लाकडाऊन किया गया है पर कुछ क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही के चलते अवैध कच्ची शराब बिक रही है, शराब पीने लोग घर से निकल रहे हैं इसी के चलते मंडला के निकट थाना महाराजपुर- चौकी हिरदेनगर ग्राम कौरगांव में लम्बे समय से बिक रही अवैध कच्ची शराब, पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं की जाती, ग्रामीणों ने गम्भीर आरोप लगाये है कि पुलिसकर्मीयों घरों में आकर लम्बी बासुलि कर ले जाते हैं इसी के चलते शराब विक्रय करने वाले की सह बढ़ रही है आस पास मुहल्लों के घरों के लोग असुरक्षित और बहुत परेशान है शराब विक्रयता मुलाम धुर्वे पिता मुन्ना लाल धुर्वे द्वारा ग्रामीणों के साथ आये दिन गाली गलौच करते हैं मंगलवार की रात्रि 9 बजे के लगभग में मुहल्ले वाले के साथ गाली गलौज व कुल्हाड़ी से मारने की धमकी देने लगा और में शराब बेचता और बेचुगा मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता, ग्रामीणों का कहना है कि गाँव के अंदर शराब नही बिकना चाहिए, जिससे आने वाली पिडी व सुरक्षित रहे , बताया गया कि यहाँ पर दूर दराजों के लोग शराब पीने आते है जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को इस मामले को गभ्भीरता से लेकर कौरगांव क्षेत्र में कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे जिससे यहां की जनता सुरक्षित रहे
