Breaking

revanchal times new

मण्डला: ग्रा‌म यूवा शक्ति संगठन ने किया सेनेटाइजेशन

ग्रा‌म यूवा शक्ति संगठन ने किया सेनेटाइजेशन

मण्डला-ग्राम पंचायत सेमरखापा मैं सक्रिय स्तर पर समाज सेवा को लेकर कार्यरत ग्राम यूवा शक्ति संगठन के द्वारा देश में फैली कोविड-19 कोरोना जैसी इस महामारी से बचाव को लेकर ग्रामीण स्तर पर गांव-गांव जाकर अपनी सेवाएं दे रही इस संगठन के द्वारा संकट के इस घड़ी में जनता की सेवा को लेकर हर संभव मदद कर रही है जिसके अंतर्गत लांकडाउन के चलते जहां लोगों का घर से निकलना बंद है ऐसे समय में संगठन के द्वारा लोगों को निशुल्क सब्जी का वितरण किया जा रहा है और लोगों को कोविड-19 कोरोनो जैसी महामारी एवं गंभीर बिमारी से बचाव को लेकर सोसल डिस्टेंन्सिंग एवं लाकडाउन तथा मुंह में मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है और जहां गरीबों को भोजन की व्यवस्था नहीं है वहां भूखे एवं गरीबों के लिए भोजन सामग्री की व्यवस्था की जा रही है।संकट की इस घड़ी में जहां अभी कुछ पिछडे ग्रामीण क्षेत्रों में कोई राजनीतिक संगठन एवं शासकीय अमले ने कदम भी नहीं रखा है वहां ग्राम यूवा शक्ति संगठन के द्वारा की जा रही इस निस्वार्थ सेवाभाव की इस व्यवस्था को ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों द्वारा इस संगठन अमले की प्रशंसा की जा रही है।

ग्राम यूवा शक्ति संगठन के द्वारा जहां संकट की इस घड़ी में भूखे को भोजन और लोगों को सब्जी, मास्क जैंसी अनिवार्य रूप से आवश्यक सामग्री का वितरण किया जा रहा है। वहीं आज भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के पर्व पर संगठन के द्वारा उनके पूजन उपरांत देश को कोरोना जैसी गंभीर बिमारी एवं महामारी से बचाव को लेकर भगवान परशुराम जी के मूर्ती में पुष्प गुच्छे अर्पित कर ग्राम यूवा शक्ति संगठन के प्रमुख नेकल चन्द्रोल के मार्गदर्शन में संगठन के सदस्य प्रदीप धनगर,जितेन्द्र बरमैया,दिनेश भारतीया,त्रिदेव बरमैया,अभिलाष पटैल,संदीप रघुवंशी,किशोर पटैल के द्वारा ग्राम पंचायत सेमरखापा के अंतर्गत आने वाले गांव सेमरखापा और अचली में घर-घर जाकर कोरोना महामारी से बचाव को लेकर सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया। संगठन के द्वारा इसके पहले भी ग्रामीण क्षेत्रों में बाहर जिलों एवं राज्यों से गुप्त रूप से गांव में आये हुए लोगों की जानकारी शासन-प्रशासन को देकर संबंधित लोगों का जांच-इलाज कराया गया। गांव में यूवा शक्ति संगठन के द्वारा की जा रही इस निस्वार्थ जनसेवा की लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।
इनका कहना है--------
०१-देश में फैली कोरोना जैसी महामारी के कारण लांकडाउन के चलते हो रही लोगों की समस्याओं को देखते हुए हमारे द्वारा अपने स्तर से हर संभव मदद की जा रही है।
नेकल चन्द्रोल
संचालक ग्राम यूवा शक्ति संगठन।
०२-संगठन के द्वारा निस्वार्थ भाव से गांव में सब्जी एवं भोजन वितरण किया जा रहा है, और आज गांव में कोरोना से बचाव के लिए सेनेटाइजर का छिड़काव भी किया गया है।

यह भी पढ़ें


भारत में अंग्रेजो के समय भी हुआ था लॉक डाउन......क्वारंटाइन भी नहीं है नया


एटा में पांच मौतों पर सनसनीखेज खुलासा: बहू ने ही पूरे परिवार को दिया जहर; मुंह दबाकर ली मासूम की जान


Lockdown Effect : पहले से अधिक साफ हुई गंगा, घुलनशील ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ी


आयुर्वेद में है अदरक का काफी महत्व,सेवन से होंगे ये चमत्कारी फायदे


सीएम उद्धव ठाकरे ने जताई चिंता, 80 प्रतिशत मरीजों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं, सतर्क रहने की जरूरत


रात को सोने से पहले पिएं गुनगुना पानी, स्किन ग्लो के साथ होंगे अनेक फायदें

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new