Breaking

revanchal times new

अलर्ट : बिगड़ सकता है यूपी में मौसम का मिजाज, अगले 36 घंटे तेज आंधी-बारिश के आसार

देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से के ऊपर केन्द्रित पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 36 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश के कई इलाकों मे आंधी-पानी के आसार हैं। कुछ जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने एवं बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान भी जारी किया है। 
लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू एवं काश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के ऊपर केन्द्रित पश्चिमी विक्षोभ को पूरब की ओर आगे बढ़ने से पुरबाई रोक रही है जिससे वह तीनों राज्यों के ऊपरी हिस्से में केन्द्रित है। इससे प्रदेश के बुन्देलखण्ड के बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट के साथ-साथ पूर्वी यूपी के बलरामपुर, गोण्डा, बहराइच, कानपुर तथा फतेहपुर समेत आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाए चलने एवं छिटपुट रूप से ओलावृष्टि होने की आशंका व्यक्त की गई है। करवट लेते मौसम के मिजाज को देखते हुए किसानों को सलाह दी गई है कि वे खलिहान पड़ी फसलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं एवं ओसाई के बाद एकत्रित गेहूं को तत्काल भण्डारित  करें। साथ ही बचे हुए गेहूं की हार्वेस्टिंग के लिए मौसम में सुधार का 24 घंटे इंतजार करें। कड़क धूप निकलते ही पूरी तरह से सूख चुकी गेहूं की फसल की कटाई करें। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में 24 अप्रैल तक करीब 88 प्रतिशत गेहूं की कटाई पूरी हो चुकी है।
यह भी पढ़ें 


मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप के बिना दिल्ली में किसी को भी घुसने न दें


केंद्रीय कर्मचारियों का डीए फ्रीज करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती


दिल्ली के बाद पांच और राज्य बढ़ाना चाहते हैं लॉकडाउन, सोमवार को ले सकते हैं फैसला


मन की बात- देश का हर नागरिक वायरस के खिलाफ लड़ रहा है लड़ाई : पीएम मोदी


लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए सोनिया ने दिए प्रधानमंत्री को पांच सुझाव


शिवराज सरकार ने महिलाओं को सौंपा मास्क बनाने का जिम्मा, एक मास्क के मिलेंगे 11 रुपये


इरफान खान की मां का जयपुर में निधन, लॉकडाउन में घर से दूर फंसे हैं एक्टर

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new