BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जबलपुर: पति की प्रताडना से तग आकर की आत्महत्या, आरोपी पति के विरूद्ध प्रकरण दर्ज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, February 17, 2017

जबलपुर: पति की प्रताडना से तग आकर की आत्महत्या, आरोपी पति के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

थाना गोहलपुर में दिनॉक 24-1-17 को सुबह 10 बजे मेडिकल कालेज से सूचना मिली थी कि श्रीमति संगीता पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी शांति नगर को आग से जलने के कारण उपचार हेतु दिनॉक 23-1-17 को भर्ती कराया गया था जिसकी दौरान उपचार के शाम 7-40 बजे मृत्यु हो गयी है। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
दौरान जांच के मृतिका के मायके पक्ष के कथन लिये गये जिसमे परिजनो ने बताया कि श्रीमति संगीता ने दौरान उपचार के बताया था कि पति से परेशान होकर स्वयं के उपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली है।
सम्पूर्ण जांच पर संगीता पटेल की शादी 15 वर्ष पूर्व मुकेश पटेल से होना, शादी के बाद से ही पति मुकेश पटेल द्वारा आये दिन शराब पीकर मारपीट करना, विगत दो वर्षो से अधिक प्रताडित करना तथा उक्त प्रताडना के चलते ही श्रीमति संगीता द्वारा स्वयं आग लगाकर आत्महत्या करना पाया जाने पर  दिनॉक 7-2-17 को आरोपी पति मुकेश पटेल के विरूद्ध धारा 306 भादवि का अपराध ंपजीबद्ध कर आरोपी पति की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। 

No comments:

Post a Comment