Breaking

revanchal times new

पहले जूते, फिर कोचिंग, अब गणवेश: बजाग के विद्यार्थियों से कलेक्टर ने कहा, निश्चिंत होकर पढ़ें

दैनिक रेवाँचल टाईम्स

पहले जूते, फिर कोचिंग, अब गणवेश: बजाग के विद्यार्थियों से कलेक्टर ने कहा, निश्चिंत होकर पढ़ें

दैनिक रेवांचल टाइम्स | डिंडौरी, बजाग। आकांक्षी विकासखंड बजाग के दूरस्थ क्षेत्र बोंदर स्थित बापा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की पहल पर विद्यार्थियों को गणवेश वितरित किए गए। गणवेश पाकर विद्यार्थियों ने खुशी जताई और तालियां बजाकर कलेक्टर का आभार व्यक्त किया।

पहले जूते, फिर कोचिंग, अब गणवेश: बजाग के विद्यार्थियों से कलेक्टर ने कहा, निश्चिंत होकर पढ़ें

तीन विद्यालयों के लगभग 300 विद्यार्थियों को मिले जूते

कलेक्टर ने पिछले विद्यालय भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, छात्रावास की व्यवस्थाओं और जरूरतों के बारे में बातचीत की थी। इसके बाद उनकी पहल पर ‘शूज फॉर सोल्स’ अभियान के तहत जूते उपलब्ध कराए गए। अभियान के तहत अब तक तीन विद्यालयों के लगभग 300 विद्यार्थियों को जूते वितरित किए जा चुके हैं।

कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग की जरूरत बताई थी। इस पर कलेक्टर ने तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। गणवेश वितरण के दौरान विद्यार्थियों ने बताया कि उनकी कोचिंग शुरू हो चुकी है।

कलेक्टर ने कहा, जरूरत हो तो बिना संकोच बताएं

कलेक्टर ने विद्यार्थियों से कहा कि वे निश्चिंत होकर पढ़ाई पर ध्यान दें, अपना लक्ष्य तय करें और उसे हासिल करने के लिए मेहनत करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पढ़ाई के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों से कहा कि पढ़ाई में कोई समस्या आए या किसी सुविधा की जरूरत हो, तो बिना संकोच बताएं।

इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री दिव्यांशु चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त श्री राजेन्द्र कुमार जाटव, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

दैनिक रेवाँचल टाईम्स

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new