ब्रेन चाइल्ड एकेडमी के 24 घंटे के कैंप में खेल, पहाड़ी ट्रेकिंग और कैंपफायर का आनंद
दैनिक रेवाँचल टाईम्स | मंडला। ब्रेन चाइल्ड एकेडमी, सेमरखापा में खेल पखवाड़े के तहत वार्षिक स्कूल कैंप एवं स्पोर्ट्स डे 2026 का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में 24 घंटे बिताए और दौड़, रिले रेस, योग तथा शारीरिक व्यायाम में हिस्सा लिया। इस दौरान आत्मरक्षा और थांग-ता की कार्यशालाएं भी आयोजित की गईं।

ट्रेकिंग और ट्रेजर हंट में दिखा टीमवर्क
विद्यार्थियों ने नजदीकी पहाड़ी पर ट्रेकिंग की और ट्रेजर हंट में एक-दूसरे का सहयोग किया। डांस और आर्ट वर्कशॉप के साथ म्यूजिकल गेम्स में उन्होंने अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। पिकनिक, सामूहिक रात्रिभोज, मनोरंजक फिल्म और डांस पार्टी भी कार्यक्रम का हिस्सा रहे। शाम को विद्यार्थियों ने साथ मिलकर कैंपफायर का आनंद लिया।
आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास के साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित करना था।
कार्यक्रम डायरेक्टर निशांत शुक्ला और प्राचार्य डॉ. दिव्या शुक्ला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन में एकेडमिक कोऑर्डिनेटर सोनिया जैन, राजुल सिहानी और सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।