Breaking

revanchal times new

पांढुर्णा रेलवे कॉलोनी की नाली में मिला बच्चे का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

दैनिक रेवाँचल टाईम्स

पांढुर्णा रेलवे कॉलोनी की नाली में मिला बच्चे का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

पांढुर्णा। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे स्थानीय जीआरपी पुलिस चौकी के पीछे रेलवे कॉलोनी की एक नाली में ढाई से तीन साल के बच्चे का शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और प्रारंभिक जांच शुरू की।

पांढुर्णा रेलवे कॉलोनी की नाली में मिला बच्चे का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

कपड़ों और जूतों से पहचान की कोशिश

पुलिस के अनुसार, बच्चे ने हरे रंग की टी-शर्ट, काले रंग की हाफ पैंट और ठंड से बचाव वाले गुलाबी जूते पहने थे। उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के आवासीय इलाकों में पूछताछ कर रही है।

नाली में शव रखे जाने की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक मुआयने के बाद पुलिस को आशंका है कि शव नाली में रखा गया हो सकता है। पुलिस यह पता लगाने के लिए हर पहलू की जांच कर रही है कि बच्चे की मौत कैसे हुई और शव नाली तक कैसे पहुंचा।

थाना प्रभारी अमित दानी ने बताया कि पुलिस की पहली प्राथमिकता बच्चे की पहचान करना है। इसके लिए नजदीकी इलाकों और आसपास के थानों से गुमशुदगी की सूचनाएं और अन्य जरूरी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। उनके अनुसार, शिनाख्त होने के बाद ही बच्चे के परिजनों का पता चल सकेगा और घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

दैनिक रेवाँचल टाईम्स

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new