दैनिक रेवाँचल टाईम्स - मण्डला। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश जिला इकाई के द्वारा दीपावली मिलन समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। समाज में आपसी सद्भाव सामाजिक एकता पर्यावरण संरक्षण और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया गया। संगठन के विस्तार सामाजिक सहभागिता तथा आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई जिलाध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया कि दीपावली मिलन समारोह एवं पौधरोपण कार्यक्रम सुहानंद सेवा आश्रम संगम घाट महाराजपुर में आयोजित किया गया। आश्रम परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान प्रदेश मंत्री एवं मंडला जिला प्रभारी रामजी अग्रवाल ने हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। दीपावली मिलन समारोह के माध्यम से सदस्यों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी मेलजोल और भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया कार्यक्रम में संगठन से जुड़े नए सदस्यों का परिचय कराया गया तथा संगठन की बैठक आयोजित कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और समाज के लोगों को संगठन से जोडऩे की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में मुख्य रूप से छगनलाल अग्रवाल, जीडी अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष अशोक गोयल, मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती अंजना चौरसिया, श्रीमति ममता चौरसिया, सुधीर कांसकार, मुकेश सोनी, विजय अग्रवाल, इन्द्रेश बब्बल खरया, अखिलेश सोनी, रंजीत कछवाहा, ब्रजेश चौरसिया, राकेश सोनी, किशोर रजक, सुनील मिश्रा, दीपेन्द्र उमरे, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश मंडला की तहसील इकाई बिछिया के तत्वावधान में रावत मैरिज गार्डन बिछिया में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश मंत्री एवं मंडला जिला प्रभारी रामजी अग्रवाल, छगनलाल अग्रवाल, जीडी अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष अशोक गोयल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं मंडला जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, रंजीत कछवाहा, अखिलेश सोनी बैठक में शामिल हुए। प्रदेश मंत्री एवं मंडला जिला प्रभारी रामजी अग्रवाल ने कहा कि बैठक में वैश्य समाज की एकजुटता को मजबूत बनाने संगठन का विस्तार करने अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोडऩे और सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन की भूमिका को प्रभावी बनाने तथा समाजहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठनात्मक गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर भी चर्चा की गई बैठक में सामाजिक एकता को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आव्हान किया गया संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपेक्षा व्यक्त की। वैश्य महासम्मेलन ने सामाजिक एक जुटता पर्यावरण संरक्षण और संगठनात्मक सक्रियता को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष सोनल अग्रवाल, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शोभित रावत, श्याम लाल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, वीरेन्द्र पहारिया, स्वयं जायसवाल, विकास पिपरसनिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
वैश्य महासम्मेलन की संगठनात्मक बैठक आयोजित दीपावली मिलन समारोह के साथ किया वृक्षारोपण
bydigital bharat
-
0

