दैनिक रेवाँचल टाईम्स - नव जाग्रति कतिया समाज द्वारा जिला, नगर (पुरुष एवं महिला) ब्लाक सिवनी एवं युवा कार्यकारिणी के तत्वाधान में गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती पर दिनांक 2 अक्टूबर2026 दिन शुक्रवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें गणमान्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार महले वरिष्ठ एडवोकेट रामसिंह नागेश्वर एवं जिला कार्यकारिणी, नगर कार्यकारिणी, युवा कार्यकारिणी, महिला कार्यकारिणी, एवं ब्लाक कार्यकारिणी तथा अन्य समाजिक बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही ! सर्वप्रथम माता शारदा एवं संत शिरोमणि भूरा भगत जी के श्रीं चरणों में पुष्पाक्षत वंदन एवं संगीतमय आरती द्वारा श्री गणेश किया गया,
गांधी जयंती एवं शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में ब्लाक अध्यक्ष सिवनी डा. महेन्द्र नायक एडवोकेट द्वारा उदबोधन किया जाकर बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई. बैठक में श्री नागेश्वर एडवोकेट एवं महले जी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सिवनी में संत भूरा भगत Law कालेज एवं मां शारदा हायर सेकेण्डरी स्कूळ खोले जाने वावद अपने विचार प्रस्तुत किए गए, इसी बेला में भवन जीर्णो द्धार हेतु ब्लाक अध्यक्ष कुरई कृष्णा बेलवंशी एडवोकेट द्वारा 11,000/- (ग्यारह हजार) रुपये की घन राशि दान स्वरूप भेंट कर एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया
इसी दिव्यावसर पर समाज के वरिष्ठतम दादा 89 वर्षीय ओ. एल. शिववेदी से नि प्राचार्य(diet) द्वारा 1,00,000/_ (एक लाख) रुपये की स्तुत्यदान राशि संत भूरा भगत जी की मूर्ति स्थापना एवं सभा कक्ष की साज सज्जा हेतु नगद राशि धर्मवीर नाग मुकेश नाग को संयुक्त रूप से दान स्वरूप भेंट की गई, समाज के पदाधिकारी गण एवं उपस्थित गणमान्य सामाजिक बंधुओं ने ओ एल शिववेदी का पुष्पहारों से स्वागत कर बधाई दी
समस्त कार्यकारिणी नव जाग्रति कतिया समाज सिवनी
