सेवादल ने आयोजित की जवाहर लाल नेहरू पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
560 बच्चे बने प्रतिभागी
दैनिक रेवाँचल टाईम्स - मंडला कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष "श्री श्रीनिवास बी वी" के निर्देशानुसार एवं सेवादल में प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के एवं डॉ . एन एस. हार्दिकर जी की जन्म जयंती के अवसर पर सामान्यज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है इसी तारतम्य में मंडला जिले के ग्राम खैरी में स्थित सरदार पटेल कालेज ऑफ एक्सीलेंस के परिसर में सेवादल संगठन के जिलाध्यक्ष एवं जनपद पंचायत मंडला के अध्यक्ष संतोष सोनू भल्लावी एवं पदाधिकारियों द्वारा सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया जिसको लेकर बच्चों में खासा रुझान देखा गया, जिसके कारण रविवार के दिन भी 560 बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा कर परीक्षा में भाग लिया। इस परीक्षा में पंडित नेहरू के जीवन से जुड़े लगभग 50 प्रश्न वैकल्पिक पद्धति के आधार पर प्रश्न पत्र में पूछे गए जिसका बच्चों ने जवाब दिया।
यह परीक्षा सरदार पटेल कालेज ऑफ एक्सीलेंस के अनुभवी प्रिंसिपल आशीष ज्योतिषी एक उन्हीं के स्टाफ की देखरेख में आयोजित की गई, और परिणाम भी उन्हीं के द्वारा घोषित किए गए।
सेवादल मंडला द्वारा यह अपने आप की एक अभिनव पहल थी जिसमें शामिल होने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक मर्सकोले, बिछिया विधायक और चैन सिंग वरकड़े , युवा अध्यक्ष संजू अहिरवार, सेवा दल प्रशिक्षक संतोष मिश्रा, राकेश तिवारी, राजेश कच्छवाहा , संजय चौरसिया, राजेश कछवाहा,रजनीश उसराथे उपस्थित हुए एवं कार्यक्रम में अपना उद्बोधन दिया ।
इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5100 रुपए, दितीय पुरस्कार 3100 रुपए,
एवं तृतीय पुरस्कार 2100 रुपए निर्धारित थे जिस पर अनुज विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर एक समान अंक प्राप्त होने पर 4 प्रतियोगियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जो क्रमशः सोमेश्वर झारिया आत्मज विश्वेश्वर झरिया, दुर्गा यादव आत्मज भारत यादव, मानवी चंद्रौल आत्मजा मुरली चंद्रौल एवं निशिता चौरसिया आत्मजा लवलेश चौरसिया रहे।
तृतीय स्थान बम्हनी बंजर निवासी अमूल्य साहू आत्मज मनीष साहू ने बाजी मारी।
कार्यक्रम में लालू कच्छवाहा, कृष्ण कुमार चौरसिया, राजू वैष्णव, बिन्नू चौरसिया, मेवा धुर्वे, सौरव चंदेला, नारायण जंघेला, इत्यादि उपस्थित राहें और कार्यक्रम के बाद कालेज परिसर में सफाई कार्यक्रम भी चलाया गया
