Breaking

revanchal times new

परासिया-जामई में 28 स्कूल वाहनों की जांच, 13 पर चालान से 1 लाख 2 हजार रुपये राजस्व

दैनिक रेवाँचल टाईम्स

परासिया-जामई में 28 स्कूल वाहनों की जांच, 13 पर चालान से 1 लाख 2 हजार रुपये राजस्व

परासिया-जामई क्षेत्र में स्कूल वाहनों की सघन जांच

छिन्दवाड़ा, रेवांचल टाइम्स। परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर हरेंद्र नारायन के आदेश के परिपालन में सोमवार को परिवहन विभाग के विशेष जांच दल ने परासिया-जामई क्षेत्र में 28 स्कूल वाहनों की सघन जांच की। कार्रवाई अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला के निर्देशन में की गई।

परासिया-जामई में 28 स्कूल वाहनों की जांच, 13 पर चालान से 1 लाख 2 हजार रुपये राजस्व

जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेज, चालकों के ड्रायविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग सहित अन्य निर्धारित बिंदुओं की जांच की गई।

तीन स्कूल वाहन जब्त, 13 पर चालानी कार्रवाई

स्कूल वाहन क्रमांक एमपी 04 पीव्ही 2616 को परासिया थाने में तथा स्कूल वाहन क्रमांक एमपी 28 बीडी 2118 और एमपी 28 टीए 1360 को जुन्नारदेव थाने में जब्त किया गया। इसके अलावा 13 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 1 लाख 2 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया।

परिवहन विभाग ने स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी कि वे मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें। नियमों का उल्लंघन अथवा कमियां पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक रेवाँचल टाईम्स

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new