Breaking

revanchal times new

ए.पी.एन. स्कूल रियूनियन 1965-66 बैच के पूर्व छात्रों का दीपावली मिलन समारोह आयोजित।

दैनिक रेवाँचल टाईम्स - जबलपुर - वरिष्ठ समाजसेवी शिक्षक रूपलाल यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि, सदर स्थित काॅफी हाॅऊस में ए.पी.एन. स्कूल रियूनियन 1965-66 बैच के पूर्व छात्रों का दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया, इस अवसर पर पूर्व छात्रों ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर गहरा विचार मंथन किया व कहा कि शिक्षा हमें आत्मविश्वास देती है, शिक्षा भविष्य का दपर्ण है, लेकिन वर्तमान में देखने में आया है कि शिक्षा का व्यवसायिकारण कुछ लोगों द्वारा कर दिया गया है, जो चिंता विषय है, इस पर राष्ट्रीय स्तर पर गहन संवाद करना अतिआवश्यक है। दीपावली मिलन कार्यक्रम के अवसर पर स्वल्पाहर मिष्ठान वितरण किया गया। कुछ सदस्यों का जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ को केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ प्रेषित की और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी ने हँसी खुशी से पुरानी यादों का ताजा किया। इस अवसर पर ए.पी.एन. स्कूल रियूनियन 1965-66 बैच के पूर्व छात्रों का दिवाली मिलन समारोह मंे वरिष्ठ समाजसेवी शिक्षक रूपलाल यादव, सी.के.जसानी, एडवोकेट के. एल. जाटव, पी. आर. श्रीवास्तव, निर्मल मुट्रेजा, कृष्ण राव गिरजापुर, डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा, सूरज भान मुराब, प्रकाश चंद जांगड़े, अरविंद पटेल, मंजीत सिंह मल्होत्रा, फलविंदर सिंह, अरुण शुक्ला, प्रदीप दुबे, एम. एल. अग्निहोत्री, अजय कुमार पांडे, राजेंद्र कुमार, रमेश शर्मा सहित अनेंक सामाजिक कार्यकर्ता एवं ए.पी.एन. स्कूल के पूर्व छात्रों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही!

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new