राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर भड़की युवा कांग्रेस, शाहपुरा में CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
पुतले को पहनाई नकली नोटों की माला; चुनाव आयोग पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप, इस्तीफे की उठाई मांग
दैनिक रेवांचल टाईम्स – शाहपुरा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के विरोध में शाहपुरा में युवा कांग्रेस बरगी विधानसभा और नगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने विरोध के प्रतीक के रूप में पुतले को नकली नोटों की माला भी पहनाई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा और भाजपा के पक्ष में कार्य कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की।
संविधान के खिलाफ बताया राहुल गांधी को हिरासत में लेना
सिंघई ने कहा कि इसी विरोध के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस की मांगों और लोकतांत्रिक सवालों की अनदेखी जारी रही तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा।
वरिष्ठ और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद
पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष नीलेश जैन, युवा कांग्रेस बरगी विधानसभा अध्यक्ष विवेक सिंघई, जनपद उपाध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, नान्ना राय, रामबाबू सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम पटेल, मोनू जायसवाल, पचम सिंह, संग्राम लोधी, सुरेंद्र सिंह, राजबहादुर, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शेरू सिंह, जितेंद्र सिंह गौर, राजू जैन, संग्राम सिंह, देवांश सेगर, रीतेश नामदेव, हर्ष जायसवाल, सन्नू जैन और शिवम खटीक सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष को अपनी बात रखने और विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए आंदोलन को आगे बढ़ाने की चेतावनी दी।
