जबलपुर में दो दिवसीय यूडाइस प्लस प्रशिक्षण संपन्न, पीजीआई ग्रेडिंग सुधारने पर जोर
जबलपुर | शिक्षा

यूडाइस प्लस (Udise+) के बेहतर क्रियान्वयन और भारत सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था के निर्धारित घटकों पर की जाने वाली पीजीआई इंडेक्स ग्रेडिंग में अच्छा प्रदर्शन करने के उद्देश्य से दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। जिला शिक्षा केंद्र जबलपुर की ओर से यह कार्यशाला 27 एवं 28 अक्टूबर 2026 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) में संपन्न हुई।
जिला शिक्षा केंद्र जबलपुर के जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में उन सभी घटकों पर चर्चा की गई, जिनके आधार पर भारत सरकार रैंकिंग करती है। पीजीआई रैंकिंग में परख सर्वे एवं यूडाइस प्लस की प्रविष्टियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यूडाइस प्लस में सभी घटकों के निर्धारित कुल अंकों में से प्राप्त अंकों के आधार पर ग्रेडिंग की जाती है।
कमजोर प्रदर्शन वाले घटकों की सही प्रविष्टि पर प्रशिक्षण
प्रशिक्षण में विशेष रूप से उन घटकों पर ध्यान देने और उनकी सही तरीके से प्रविष्टि करने पर जोर दिया गया, जिनका प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। सभी घटकों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक जानकारी दी गई।
कार्यशाला के प्रथम दिवस 27 अक्टूबर 2026 को राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल से नियंत्रक श्री आर के पांडे ने निर्माण कार्य एवं अधोसंरचना में सुधार पर मार्गदर्शन दिया। इस दिन पाटन, शहपुरा, सिहोरा एवं मझौली के बीआरसी, बीएसी, एमआईएस, उपयंत्री एवं जनशिक्षक सम्मिलित हुए।
द्वितीय दिवस 28 अक्टूबर 2026 को जबलपुर ग्रामीण, नगर एक, नगर दो, कुंडम एवं पनागर विकासखंड के बीआरसी, बीएसी, एमआईएस, उपयंत्री एवं जनशिक्षक शामिल हुए। जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा तथा यूडाइस प्रभारी एवं प्रोग्रामर पारुल राय ने सभी आवश्यक जानकारियों सहित प्रशिक्षण दिया।
कार्यशाला में एपीसी राजेश तिवारी, सुरेंद्र जैन, आशीष श्रीवास्तव, प्रकाश चंदेल, अजय रजक, हरमेश सेन, संतोष ठाकुर, रत्नेश मिश्रा सहित सभी बीएसी, एमआईएस, जनशिक्षक एवं उपयंत्री उपस्थित रहे।