छिंदवाड़ा में सेवा संकल्प अभियान: 58 पूर्व सैनिकों का सम्मान, सांसद विवेक बंटी साहू ने किया पौधारोपण
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पूर्व सैनिकों के योगदान को किया नमन, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा का दिया संदेश
दैनिक रेवाँचल टाईम्स – छिंदवाड़ा। सेवा संकल्प अभियान 2026 एवं 'सेवा मेरा योगदान' के अंतर्गत शुक्रवार को छिंदवाड़ा में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्टर सभाकक्ष में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने 58 पूर्व सैनिकों का सम्मान कर उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। वहीं, इमलीखेड़ा चौक के समीप नगर निगम के नवीन फायर स्टेशन परिसर में सांसद विवेक बंटी साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
58 पूर्व सैनिकों का सम्मान, राष्ट्रसेवा को किया नमन
कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों का त्याग और बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कठिन परिस्थितियों में सैनिक देश की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, जबकि उनके परिवार भी राष्ट्रसेवा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों का सम्मान पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। ऐसे आयोजन सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष ने लगाए पौधे
सेवा संकल्प अभियान के तहत नवीन फायर स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू और भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पौधारोपण किया।
इस अवसर पर शेषराव यादव ने कहा कि 'सेवा मेरा योगदान' अभियान का उद्देश्य जनसेवा के साथ समाज में जिम्मेदारी और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना है। छिंदवाड़ा को हरा-भरा बनाने के लिए पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है।
पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी
सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है। पेड़-पौधे प्रकृति की अमूल्य संपदा हैं और उनका संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनभागीदारी के आह्वान का उल्लेख करते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरित एवं स्वच्छ छिंदवाड़ा के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।
कार्यकर्ताओं और अधिकारियों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में जिला महामंत्री विजय पांडे, धर्मेंद्र मिगलानी, जिला मंत्री नीलू निर्मलकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल यदुवंशी, संजय पटेल, भारत घई, अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, सौरभ ठाकुर, लीला बाजोलिया, अभिलाष गोहर, राकेश माइकल पहाड़े, रंगू संजीव यादव, जितेंद्र शाह, कृपा शंकर सूर्यवंशी, सुरेश उइके, बिट्टू मंडराह, रवि मालवी एवं श्रीमती माया बंदेवार सहित मंडल अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित दोनों कार्यक्रमों के माध्यम से पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
