छिन्दवाड़ा सेन समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष बने संतोष बंदेवार, 9 मतों से जीते; चर्चा में रहा ‘26’ का संयोग
रेवांचल टाइम्स, छिन्दवाड़ा।

वरिष्ठ कोर कमेटी निर्णायक समिति जिला सेन समाज के नेतृत्व में सेन भवन, नरसिंहपुर रोड, छिन्दवाड़ा में सेन समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। पांच प्रत्याशियों के बीच हुए मुकाबले में संतोष बंदेवार को 9 मत मिले और उन्हें विजेता घोषित किया गया।
पांच प्रत्याशी थे चुनाव मैदान में
मीडिया प्रभारी जितेन्द्र अलबेला ने बताया कि कार्यवाहक अध्यक्ष पद के लिए संतोष बंदेवार, दिनेश बंदेवार, डी.के. श्रीवास, हेमंत बंदेवार और आशीष सराठे चुनाव मैदान में थे। मतदान के बाद संतोष बंदेवार को कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया।
तारीख, वर्ष और उपस्थिति में ‘26’ का संयोग
चुनाव के दौरान ‘26’ अंक का संयोग भी समाज के सदस्यों के बीच चर्चा का विषय रहा। मतदान में कुल 26 सदस्य उपस्थित थे, तारीख 26 थी और वर्ष 2026 के अंतिम दो अंक भी ‘26’ हैं। इस संयोग को लेकर सदस्यों में कौतूहल रहा।
पूर्व अध्यक्ष ने रखा था संतोष के नाम का प्रस्ताव
चुनावी प्रक्रिया के दौरान पूर्व अध्यक्ष सागर बंदेवार ने संतोष बंदेवार के नाम का प्रस्ताव रखा था। अन्य सदस्यों की ओर से भी अलग-अलग नाम सामने आए। अंततः मतदान के परिणाम में संतोष बंदेवार विजेता रहे।
समाज के वरिष्ठजनों और सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष बंदेवार को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में समाज विकास के नए आयाम तय करेगा।