Breaking

revanchal times new

छिंदवाड़ा में स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 16 की जांच में 5 पर कार्रवाई

छिंदवाड़ा में स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 16 की जांच में 5 पर कार्रवाई

30,500 रुपये की चालानी कार्रवाई, दस्तावेजों से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस और ओवरलोडिंग तक की जांच

दैनिक रेवांचल टाइम्स – छिंदवाड़ा। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा के शहरी क्षेत्र में स्कूल वाहनों की सघन जांच की। परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला ने विभागीय स्टाफ के साथ यह कार्रवाई की।



16 स्कूल वाहनों की जांच, 5 पर जुर्माना

अभियान के दौरान विभिन्न स्कूलों में संचालित करीब 16 छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग और मोटरयान नियमों से संबंधित अन्य बिंदुओं की पड़ताल की गई।

जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 5 स्कूल वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 30,500 रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया।

नियमों का पालन नहीं किया तो होगी सख्त कार्रवाई

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला ने स्कूल वाहन संचालकों और चालकों को निर्देश दिए कि वे मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों का पालन करते हुए ही वाहनों का संचालन करें।

विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जांच के दौरान वाहनों में कमियां अथवा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new