श्री लक्ष्मण पेट्रोलियम का कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके ने किया शुभारंभ
मंडला-जबलपुर मार्ग पर संत निरंकारी भवन के पास शुरू हुआ नया पेट्रोल पंप, परिसर में कैंटीन की भी सुविधा
मण्डला। मंडला-जबलपुर मार्ग पर संत निरंकारी भवन के पास नवनिर्मित श्री लक्ष्मण पेट्रोलियम का शुभारंभ भव्य समारोह के बीच किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने फीता काटकर तथा वाहन में पेट्रोल भरकर पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पंप परिसर में नवनिर्मित कैंटीन का भी शुभारंभ किया।
कैबिनेट मंत्री के आगमन पर पेट्रोल पंप की संचालिका श्रीमती भारती अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में सेल्स मैनेजर अनुपम रॉव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों का श्रीकांत अग्रवाल, भारती अग्रवाल, समीक्षा अग्रवाल, हनि अग्रवाल एवं विशाल अग्रवाल ने स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने कहा कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का यह उपक्रम मंडलावासियों के लिए नई सौगात लेकर आया है। उन्होंने कहा कि शुद्धता और सही माप से ही पेट्रोल पंप की पहचान होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां आने वाले ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
इस अवसर पर संचालिका श्रीमती भारती अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
हनि अग्रवाल ने बताया कि वाहन चालकों को पेट्रोलियम सेवाओं की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल के तहत जबलपुर रोड स्थित संत निरंकारी भवन के पास श्री लक्ष्मण पेट्रोलियम शुरू किया गया है। इसके शुरू होने से स्थानीय वाहन चालकों के साथ इस मार्ग से आवागमन करने वाले यात्रियों को भी ईंधन की सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम भी पहुंचे। उन्होंने संचालकों को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों को अब पेट्रोल के लिए अधिक दूरी तय नहीं करनी होगी। उन्होंने पेट्रोल पंप के साथ कैंटीन की सुविधा शुरू किए जाने का भी उल्लेख किया।
सेल्स मैनेजर अनुपम रॉव ने बताया कि श्री लक्ष्मण पेट्रोलियम इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अधिकृत डीलर है। नए प्रतिष्ठान के शुरू होने से मंडला नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के वाहन चालकों को स्थानीय स्तर पर पेट्रोलियम सेवाएं उपलब्ध होंगी।
प्रतिष्ठान संचालकों ने बताया कि नवीन प्रतिष्ठान का शुभारंभ कुलदेवी एवं मां नर्मदा के आशीर्वाद तथा परिजनों और शुभचिंतकों के सहयोग से किया गया है। बिझिंया क्षेत्र में जबलपुर रोड पर स्थित होने के कारण इसका लाभ स्थानीय लोगों के साथ मंडला-जबलपुर मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी मिलने की उम्मीद है।
शुभारंभ समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, परिचितों, शुभचिंतकों एवं आमंत्रित अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ शिक्षक प्रवीण वर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नीरज अग्रवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कन्हैया अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता गणेश अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, हरि अग्रवाल, श्री अग्रवाल, श्रीमती किरण अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, मधुर अग्रवाल, स्वाती अग्रवाल सहित अग्रवाल परिवार के सदस्य, मित्रबंधु एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मण्डला | श्री लक्ष्मण पेट्रोलियम शुभारंभ समारोह
