डिंडौरी जिले में 25 सितंबर को स्थानीय अवकाश
अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शासकीय कार्यालय एवं संस्थान रहेंगे बंद
डिंडौरी। मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने डिंडौरी जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। यह स्थानीय अवकाश जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों पर लागू होगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 25 सितंबर को घोषित स्थानीय अवकाश कोषालय, उपकोषालय एवं बैंकों पर लागू नहीं होगा। इन संस्थानों के लिए सामान्य व्यवस्था प्रभावी रहेगी।
स्थानीय अवकाश संबंधी आदेश कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डिंडौरी द्वारा जारी किया गया है। आदेश के तहत अनंत चतुर्दशी के अवसर पर जिले के शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में स्थानीय अवकाश रहेगा।
