Breaking

revanchal times new

तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया सम्मान





*अमरवाड़ा -नटनी माई क्षेत्रीय सेवा समिति की पहल की क्षेत्र में हो रही चर्चा*


अमरवाड़ा नगर में निकली गई भव्य तिरंगा यात्रा 


दैनिक रेवाँचल टाईम्स - शासन की मंशानुरूप आज अमरवाड़ा के स्टेडियम ग्राउंड में सभी हाई स्कूल हायर सेकंडरी स्कूल शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माॅडल, पीएम श्री कन्या उमावि एवं निजी स्कूलों के छात्र - छात्राएं अधिक संख्या में एकत्रित हुए। छात्र छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में कमलेश प्रताप शाह विधायक विधानसभा क्षेत्र अमरवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में व जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के विशेष आतिथ्य में विशाल तिरंगा यात्रा नगर भ्रमण कर जय स्तंभ गंज बाजार तक पहुंची । थाना के सामने श्री नटनी माई क्षेत्रीय सेवा समिति अमरवाड़ा के सदस्यों द्वारा तिरंगा के सम्मान में पुष्प वर्षा की जिसकी चर्चा चारों ओर चल रही हैं समिति द्वारा तिरंगा यात्रा में पुष्प वर्षा कर देश भक्ति का संदेश दिया गया*


इस अवसर पर समिति संस्थापक राधेश्याम सोनी, अध्यक्ष अरूण बूटी नेमा, संरक्षक बालकिशन साहू,सह संरक्षक श्याम राजपूत, देवेन्द्र जैन,सुमेर चंद साहू, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, अनिल गेंदलाल साहू,संजय डेहरिया,धनराज सिंह चंदेल कोषाध्यक्ष गणेश साहू, की उपस्थिति रहीं

Post a Comment

Previous Post Next Post