Breaking

revanchal times new

सरस्वती शिशु मंदिर भुआ बिछिया में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस


रेवांचल टाइम्स भुआ बिछिया मंडला  सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुआ बिछिया में शनिवार, 15 अगस्त 2026 को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्ण गरिमा, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, आचार्य बंधु-भगिनियों, समिति पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में अभिभावकों ने सहभागिता की।समारोह के मुख्य अतिथि जग मंडल बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान की गूंज से पूरा विद्यालय प्रांगण राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर हो गया। मुख्य अतिथि राजेंद्र साहू ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने तथा देश सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में समिति के जिला सचिव किशोरी लाल साहू, व्यवस्थापक रिखीराम परस्ते, कोषाध्यक्ष अशोक नानकानी, प्रबंधक रामबहोरी पटेल सहित समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला सचिव किशोरी लाल साहू ने राष्ट्र की प्रगति में शिक्षा, संस्कार और नैतिक मूल्यों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना ही मजबूत राष्ट्र की नींव है।

प्रबंधक रामबहोरी पटेल ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास तथा समाज निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका को रेखांकित किया। वहीं विद्यालय के प्राचार्य प्रहलाद सिंह मरकाम ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उत्कृष्ट, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प दिलाया।

वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती सीमा यादव ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सेनानियों के योगदान को याद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और गौरव बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा दी। समिति के अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मनमोहक प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया और पूरे परिसर में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता दिवस के संदेश को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post