Breaking

revanchal times new

जबलपुर में सिनेमा देखने का अंदाज़ बदल गया: "छोटू महाराज सिनेमा डोम" बना शहर की नई शान



दैनिक रेवाँचल टाईम्स - जबलपुर संस्कार सिटी, सूरतलाई के पास, ग्राम मगेला रोड स्थित यह अनोखा डोम थियेटर लोगों के लिए बना कौतूहल का विषय, दर्शकों ने बताया "ऐसा अनुभव पहले कभी नहीं मिला"


जित मुम्बई/जबलपुर: शहर के मनोरंजन जगत में एक नया अध्याय जुड़ गया है। ग्राम मगेला रोड, सूरतलाई के पास, संस्कार सिटी में स्थापित छोटू महाराज सिनेमा डोम आज हर उम्र के दर्शकों की जुबान पर है। पारंपरिक मल्टीप्लेक्स से बिल्कुल अलग, (डोम) संरचना में बना यह सिनेमाघर अपनी अनूठी वास्तुकला, प्रीमियम साउंड सिस्टम और शानदार स्क्रीन क्वालिटी के कारण जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है।


स्थानीय दर्शकों का कहना है कि उन्होंने इससे पहले इतना अलग और यादगार सिनेमा अनुभव कभी नहीं लिया। डोम की गोलाकार संरचना दर्शकों को फिल्म के भीतर पूरी तरह डूब जाने का एहसास कराती है, वहीं आरामदायक सीटिंग, बेहतरीन एयर क्वालिटी और आधुनिक टेक्नोलॉजी ने इसे परिवार, युवाओं और फिल्म प्रेमियों सभी की पहली पसंद बना दिया है। सोशल मीडिया और स्थानीय समीक्षाओं में भी सिनेमा डोम को लगातार सराहना मिल रही है, दर्शक इसे "जबलपुर का सबसे अलग और प्रीमियम सिनेमा अनुभव" बता रहे हैं।


एक वकील का सिनेमा के प्रति जुनून

इस अनोखे प्रोजेक्ट के पीछे हैं तनिष पिपरी, जो पेशे से एक वकील हैं, लेकिन दिल से हमेशा से सिनेमा प्रेमी रहे हैं। कानून की दुनिया में स्थापित पहचान रखने के बावजूद, तनिष पिपरी और अखिल पटारिया, शुभम दुबे, अतुल वागड़ी एवं अंकित साहू एवं हेमंत विश्वकर्मा का भी विज़न को पूरा करने में बहुत बड़ा योगदान है। अपने शहर और अपने क्षेत्र के लोगों को विश्वस्तरीय सिनेमा अनुभव देने का सपना संजोया और आज वह सपना साकार होकर संस्कार सिटी की शान बन चुका है। उनका मानना है कि मनोरंजन केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। एक पेशेवर के रूप में अनुशासन और एक फिल्म-प्रेमी के रूप में जुनून इन दोनों गुणों के मेल ने ही छोटू महाराज सिनेमा डोम को इतना खास बनाया है। स्थानीय निवासी उनके इस प्रयास की खुले दिल से सराहना कर रहे हैं, क्योंकि इससे न केवल क्षेत्र में मनोरंजन के नए विकल्प खुले हैं, बल्कि रोजगार और स्थानीय विकास को भी बढ़ावा मिला है।


छोटू महाराज: भारत की सबसे तेज़ी से बढ़ती सिनेमा चेन


छोटू महाराज आज भारत के सबसे तेज़ी से विस्तार करने वाले सिनेमा ब्रांड्स में गिना जाता है। यह ब्रांड प्रतिष्ठित मनोरंजन समूह के के सेरा सेरा (K Sera Sera) के विज़न का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य देशभर में करीब 9,000 सिनेमाघर खोलकर छोटे शहरों और कस्बों तक भी बड़े पर्दे का जादू पहुँचाना है। जबलपुर का यह डोम सिनेमा इसी बड़े सपने की एक जीवंत मिसाल है। के सेरा.सेरा विज़न और छोटू महाराज ब्रांड की यह पहल साबित करती है कि सिनेमा अब केवल महानगरों की मोहताज नहीं रही गुणवत्ता, नवाचार और स्थानीय जुड़ाव के दम पर टियर-2 और टियर-3 शहर भी अब वर्ल्ड-क्लास एंटरटेनमेंट का केंद्र बन सकते हैं। जबलपुरवासियों के लिए यह न सिर्फ गर्व की बात है, बल्कि आने वाले समय में शहर के मनोरंजन परिदृश्य को नई ऊँचाई देने वाला कदम भी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post