Breaking

revanchal times new

ग्राम खाल्हेगिठौरी में कांवड यात्रियों का ग्राम के लोगों ने किया स्वागत

 




दैनिक रेवाँचल टाईम्स - मंडला।सावन महीना का तीसरा सोमवार को मंडला जिले के विकास खंड मोहगाँव अंतर्गत ग्राम पंचायत खाल्हे गिठौरी के समस्त ग्राम वासियों द्वारा कावड़ यात्रा में विशेष सहयोग रहा। जिसमें ग्राम पंचायत सरपंच गंगावती मरावी, पूर्व सरपंच बलीराम मरावी द्वारा डी जे तथा वाहन व्यवस्था किया गया और उपसरपंच श्री रजा अहमद मलिक ( निक्कू) द्वारा केला प्रसाद का वितरण किया गया। वही उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी पवन जोनवार द्वारा चाय पानी व्यवस्था किया गया एवं ग्राम पंचायत के सहायक सचिव राजेंद्र यादव व उनके साथ में गांव के बहुत से सहयोगी भाईयों ने बढचढ कर कांवड़ियों का तन मन धन से सहयोग किये। आप सभी का सहयोग से आने वाले समय में भी ऐसा ही सहयोग की अपेक्षा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post