Breaking

revanchal times new

मित्रता का संदेश, हरियाली का संकल्प: "एक पौधा मित्र के नाम"





 रेवांचल टाइम्स  छिंदवाड़ा|मित्रता दिवस के अवसर पर मानवता विकास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अपनी विशेष थीम "एक पौधा मित्र के नाम" के साथ मित्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पौधारोपण कर मित्रता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के सचिव अखिल सूर्यवंशी ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि सच्चा मित्र जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है। मित्र हर सुख-दुख में साथ निभाता है, सही मार्गदर्शन देता है और जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सच्ची मित्रता का सम्मान करते हुए उसे सदैव निभाना चाहिए।


सोसाइटी की थीम "एक पौधा मित्र के नाम" के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जिस प्रकार मित्रता प्रेम, विश्वास और समर्पण पर आधारित होती है, उसी प्रकार एक पौधे की देखभाल भी हमारी जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने मित्र के नाम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल होगी।


इस अवसर पर सोसाइटी के कोषाध्यक्ष डॉ. रामकुमार आमगोरिया, सदस्य डॉ. सोनू चौरिया एवं मोहित चंद्रपूरी की विशेष भूमिका रही। सभी ने मिलकर मित्रता दिवस को समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी के साथ मनाते हुए हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण का संकल्प लिया।


मानवता विकास वेलफेयर सोसाइटी समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post