पेड़ पक्षियो और जानवरों को भी आश्रय प्रदान करते हैं : रिजवान अली
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
दैनिक रेवाँचल टाईम्स - जबलपुर/ समाजसेवी एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रिजवान अली कोटी के जन्मदिवस पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं एवं मॉर्निंग वॉकर्स क्लब द्वारा सिविक सेंटर स्थित प्रियदर्शनी उद्यान में पौधारोपण किया एवं मिष्ठान वितरण कर जन्मदिवस मनाया।
इस अवसर पर रिजवान अली कोटी ने कहा कि पेड़ पर्यावरण का मुख्य अंग हैं साथ ही पेड़ पक्षियों और जानवरों को भी आश्रय प्रदान करते हैं सभी लोगों को अपने जन्मदिवस पर कम से कम एक पौधा रोपकर उसकी देखभाल करना चाहिए उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिए सिर्फ पौधारोपण नहीं बल्कि, इनका संरक्षण भी आवश्यक है इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, एस के मुद्दीन,शफी खान,ब्रजेश यादव, आसिफ एंथोनी, संजय शुक्ला, राजेश विश्वकर्मा,एजाज अंसारी,पप्पू विश्वकर्मा, ज़फ़र खान, दसई दादा सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद थे।
