Breaking

revanchal times new

अमरनाथ यात्रा बारहबा जत्था रेलमार्ग से रवाना हुआ 4 को बालटाल से दर्शन




23 वी बार रंजन साहू करेंगे दर्शन

 रेवांचल टाइम्स  छिन्दवाड़ा|हिमालय की हिम पहाड़ियों में 14500 फिट की कठिन ऊंचाई में स्थित श्री अमरनाथ गुफा में बाबा अमरनाथ जी के दर्शन के लिए हर हर महादेव बम बम भोले के जयघोष के साथ जिले से 7 यात्रियों का जत्था दर्शन के ,लिए रेलमार्ग से रवाना हुआ l

 

शिव शक्ति सेवा मंडल के द्वारा जिले से लगभग 1000  अमरनाथ यात्रिओ का पंजीयन बैंक के माध्यम से एवं आनलाइन करवाया गया मंडल सेवादार कृष्णा सेठिया,राकेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि बारहवां जत्था रवाना हुआ l 


जिसमें नगर से रंजन साहू 23 वी बार बाबा के दर्शन के लिए रवाना हुए  बालटाल मार्ग से 4 ,अगस्त को दर्शन करेंगे जत्थे में 7 यात्री हैं यात्रा का नेतृत्व  रंजन साहू करेंगे जत्थे में बैसाकु मालवी,डॉ हरिप्रसाद सतनामी,डॉ मयंक साहू,

सत्यनारायण झरिया,ऋतिक गौतम, शालिग्राम लागें सम्मलित हैं यात्रियों का पूरे जोश के साथ यात्रा के लिए रवानगी जारी है कुछ यात्री दर्शन तिथि के अनुसार वायुमार्ग से भी यात्रा में जाएंगे सभी भक्तों को सुखद एवं मंगलमयी यात्रा की शुभकामना दी गयी

Post a Comment

Previous Post Next Post