Breaking

revanchal times new

एफडीडीआई छिंदवाड़ा में 9वाँ 'इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इम्पोर्टेंस' डे धूमधाम से संपन्न



 एफडीडीआई छिंदवाड़ा में 9वाँ 'इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इम्पोर्टेंस'  डे धूमधाम से संपन्न

​कौशल और हुनर ही सफलता व रोजगार की असली कुंजी- राकेश शर्मा



​एम्प्लॉयी ऑफ द ईयर बने जयपाल जैसवाल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा |फुटवियर डिज़ाइन एवं विकास संस्थान एफडीड़ीआई  छिंदवाड़ा परिसर में बुधवार को 9वाँ 'इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इम्पोर्टेंस  डे' अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।





​कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि महर्षि विद्या मंदिर स्कूल की प्राचार्या सुश्री श्रद्धा श्याममोहन त्रिपाठी, संस्थान के अधिकारियों व गणमान्य जनों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।


​ऐतिहासिक उपलब्धि का प्रतीक है 5 अगस्त

​समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. विनीत वर्मा ने इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त 2017 को भारतीय संसद (लोकसभा एवं राज्यसभा) द्वारा विधेयक पारित कर भारत सरकार ने एफडीडीआई को "राष्ट्रीय महत्व का संस्थान (INI)" का दर्जा प्रदान किया था। इसी ऐतिहासिक उपलब्धि को याद करते हुए हर साल 5 अगस्त को देश भर में स्थित एफडीडीआई के सभी 12 परिसरों में यह दिवस उत्सव के रूप में मनाया जाता है।


गलतियों से सीखकर आगे बढ़ें युवा- कार्यकारी निदेशक

​छिंदवाड़ा परिसर के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कौशल-आधारित शिक्षा की महत्ता रेखांकित की। उन्होंने कहा, वर्तमान दौर में केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि आपका हुनर और कौशल ही रोजगार तथा सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। युवाओं को अपनी गलतियों से घबराने की बजाय उनसे सीख लेकर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।


​चरित्र निर्माण और नैतिक मूल्य भी जरूरी- मुख्य अतिथि

​मुख्य अतिथि सुश्री श्रद्धा श्याममोहन त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को जीवन में शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, उत्तम चरित्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए अच्छे संस्कारों और नैतिक मूल्यों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है।


सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम और सम्मान समारोह

​समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। इसके पश्चात संस्थान में उत्कृष्ट सेवाएँ देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया l


​एम्प्लॉयी ऑफ द ईयर जयपाल जैसवाल को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इस विशेष सम्मान से नवाज़ा गया।

​एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ प्रवीण कड़वे, पवन बविस्टाले, श्रीमती पूजा राजपूत, विलास गुदाधे, श्रीमती अर्चना शर्मा एवं जयपाल जैसवाल को प्रशस्ति-पत्र व स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

​कार्यक्रम के अंत में केंद्र प्रभारी अरित्रा दास ने उपस्थित अतिथियों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post