Breaking

revanchal times new

29 अगस्त को पूरे प्रदेश में गूंजेगा जन-विश्वास: बालाघाट से मोर्चा संभालेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव





​हर जिले में आयोजित होगा विशेष अभियान, अफसरों को निरीक्षण और संवाद के कड़े निर्देश

समाधान ऑनलाइन के जरिए मौके पर होगा शिकायतों का निपटारा; उद्योग और मीडिया संवाद भी प्रस्तावित


 रेवांचल टाइम्स भोपाल|मध्य प्रदेश में प्रशासनिक पारदर्शिता और जन-समस्याओं के त्वरित समाधान को नई धार देने के लिए 29 अगस्त शनिवार को संपूर्ण प्रदेश में 'जन-विश्वास अभियान' का आयोजन किया जा रहा है। इस राज्यव्यापी अभियान का मुख्य आकर्षण बालाघाट जिला होगा, जहाँ खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौजूद रहकर अभियान की कमान संभालेंगे।


​उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को रक्षाबंधन का शासकीय अवकाश होने के कारण शासन ने इस बार 29 अगस्त शनिवार को पूरे प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ यह वृहद अभियान चलाने का निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग  ने इस संबंध में समस्त विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों, कलेक्टर्स और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं।


बालाघाट में मुख्यमंत्री का तूफानी दौरा: सीधा संवाद और ऑन-द-स्पॉट समीक्षा

​बालाघाट में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 'समाधान ऑनलाइन' के तहत चिन्हित शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को आमने-सामने सुनेंगे और उनका निराकरण करेंगे। 

इसके अलावा मुख्यमंत्री के दौरे में निम्नलिखित प्रमुख बिंदु शामिल रहेंगे

​प्रशासनिक समीक्षा जिले के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक।

​उद्योग संवाद: स्थानीय व्यापार और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों से चर्चा।

​मीडिया संवाद: प्रदेश के विकास रोडमैप पर पत्रकारों से सीधी बात।

​छात्रावासों और आश्रमों का अनिवार्य निरीक्षण

​शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 29 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शासकीय आवासीय संस्थाओं जैसे आवासीय विद्यालय, आश्रम और छात्रावासों का औचक भ्रमण व सघन निरीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाएगा।


निरीक्षण के दौरान अधिकारी न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे, बल्कि वहाँ रह रहे छात्र-छात्राओं और युवाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुविधाओं और महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा करेंगे।

​अभियान का मूल उद्देश्य प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुँचाना और शासकीय संस्थाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाकर आम नागरिक के विश्वास को मजबूत करना।

Post a Comment

Previous Post Next Post